Bihar Police Constable Operator Syllabus 2026: बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर का पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न देखें यहां

Last Updated: Jun 2, 2026, 11:46 IST

Bihar Police Constable Operator Syllabus 2026: बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा दिनांक 28 जून 2026 को राज्यभर में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 जून 2026 को जारी किया जाएगा। आप नीचे लेख में बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर का पूरा सिलेबस और एग्जाम पैटर्न देख सकते हैं।

Bihar Police Constable Operator Syllabus 2026
Bihar Police Constable Operator Syllabus 2026

Bihar Police Constable Operator Syllabus 2026: कॉन्सटेबल केंद्रीय चयन परिषद (CSBC) द्वारा बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा दिनांक 28 जून 2026 को राज्यभर में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 993 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 जून 2026 को जारी किया जाएगा। बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर पदों के चयन मे कुल तीन चरण शामिल होंगे। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और तीसरे व अंतिम चरण में दस्तावेजों का सत्यापन होगा। 

बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवार एग्जाम क्वीलिफाई करने के लिए हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं। आगे हम नीचे बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न के बारे में बात करने वाले हैं। 

Bihar Police Constable Operator Syllabus 2026

बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के सिलेबस की बात करें, तो इसमें भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry), गणित (Mathematics) और सामान्य ज्ञान और समसामयिकी (GK & CA) विषय शामिल होंगे। आप इसके बारे में विस्तृत जानकारी नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

विषय 

विस्तृत जानकारी 

विज्ञान (Physics)

  • भौतिक जगत और मापन 

  • यांत्रिकी 

  • पदार्थ के गुण

  • ऊष्मा और ऊष्मागतिकी

  • दोलन और तरंगें 

  • विद्युत और चुंबकत्व 

  • प्रकाशिकी 

  • आधुनिक भौतिकी 

रसायन विज्ञान (Chemistry)

  • बुनियादी अवधारणाएं

  • तत्वों का वर्गीकरण 

  • रासायनिक बंधन 

  • अम्ल, क्षार और लवण 

  • धातु कर्म 

  • कार्बनिक रसायन (बेसिक)

  • पर्यावरणीय रसायन 

गणित (Mathematics)

  • समुच्चय और फलनबीजगणित

  • त्रिकोणमिति

  • निर्देशांक ज्यामिति

  • कलन 

  • सांख्यिकी और प्रायिकता

सामान्य ज्ञान और समसामयिकी (GK & CA) 

  • इतिहास

  • भूगोल

  • भारतीय संविधान व राजव्यवस्था

  • अर्थव्यवस्था

  • बिहार स्पेशल 

  • समसामयिकी 

Bihar Police Constable Operator Exam Pattern 2026

इस भर्ती परीक्षा को पास करने के लिए एग्जाम का पैटर्न समझना जरूरी है। इसकी लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर होती है। इसमें वस्तुनिष्ठ/बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें कुल प्रश्नों की संख्या 100 होती है, जिसके लिए कुल 2 घंटे (120 मिनट) दिए जाते हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता होती है। बाकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं। 

भाग 

विषय

प्रश्नों की संख्या

कुल अंक

भाग - 1

भौतिक विज्ञान 

25

25

भाग - 2

रसायन विज्ञान 

25

25

भाग - 3

गणित 

25

25

भाग - 4

सामान्य ज्ञान और समसामयिकी 

25

25

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 2, 2026, 11:46 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News