Bihar Police SI Bharti 2026: बीपीएसएससी बिहार पुलिस में दरोगा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
Bihar Police SI Bharti 2026: बीपीएसएससी ने बिहार पुलिस दरोगा का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य SI के कुल 150 पदों को भरना है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन सहित डिटेल्स आगे लेख में देखें।
Bihar Police SI Bharti 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से बिहार पुलिस SI का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दरोगा बनकर राज्य की सेवा करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 9 जुलाई, 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 9 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत बिहार के पुलिस विभाग में कुल 150 पदों को भरा जाएगा।
BPSSC Bihar Police SI Notification 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ
विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत अधीन विशेष शाखा में पुलिस अवर निरीक्षक के 150 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। एक उम्मीदवार की ओर से मात्र एक ही ऑनलाइन आवेदन भरा जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
| बिहार दरोगा भर्ती 2026 नोटिफिकेशन |
Bihar Police SI Form Date 2026: हाइलाइट्स
बीपीएसएससी बिहार पुलिस एसआई के ऑनलाइन फॉर्म 9 जुलाई, 2026 से भरे जाएंगे। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) |
| पद का नाम | बिहार पुलिस SI |
| विज्ञापन संख्या | 09/2026 |
| नोटिफिकेशन | जारी |
| पदों की संख्या | 150 |
| ऑनलाइन आवेदन | 9 जुलाई से 9 अगस्त 2026 |
| चयन प्रक्रिया |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
Bihar Police SI Eligibility 2026: पात्रता मानदंड
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं:
-
भारतीय नागरिक पुरुष एवं महिला आवेदन कर सकते हैं।
-
उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 1 अगस्त, 2025 तक ग्रेजुएशन या समकक्ष किया होना चाहिए।
आयु सीमा - गणना 1 अगस्त, 2025 के आधार पर की जाएगी। निश्चित की गई तिथि तक उम्मीदवारों को मैट्रिक या समकक्ष प्रमाण - पत्र के अनुसार निम्नलिखित होनी चाहिए:
-
जनरल कैटेगरी के पुरूषों के लिए न्युनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष। वहीं महिलाओं के लिए न्युनतम आयु 20 वर्ष और और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है।
-
पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरूष एवं महिलाओं के लिए न्युनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है।
-
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरूष एवं महिलाओं के लिए न्युनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.