Bihar School Holiday Calendar 2024: बिहार शिक्षा विभाग ने 2024 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार हॉलीडे कैलेंडर में कई बदलाव किये गये हैं। इस बार बिहार सरकार ने रक्षाबंधन की छुट्टी खत्म कर दी गई है। वहीं, गर्मी की छुट्टियां 20 से बढ़ाकर 30 दिन कर दी गई हैं। इस बार विभाग ने यह भी निर्णय लिया है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे। दिवाली में एक दिन और छठ में तीन दिन की छुट्टी रहेगी। तीज और जिउतिया की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पिछले वर्ष 2023 में तीज पर दो और जिउतिया पर एक दिन छुट्टी थी। इस साल ईद और बकरीद के मौके पर तीन-तीन दिन की छुट्टी रहेगी। 2023 में ईद और बकरीद की दो दिन की छुट्टी थी। होली पर दो दिन और दुर्गा पूजा पर तीन दिन की छुट्टी रहेगी। पिछले साल 2023 में अवकाशों की संख्या 30 थी इस साल अवकाशों की संख्या 22 है। पिछले साल वार्षिक कैलेडर के मुताबिक, पिछली बार भी 60 छुट्टियां थी, इस बार अवकाश निरस्त करने के बाद भी उतनी ही छुट्टियां है।
बिहार सरकार ने अब उर्दू स्कूलों में जुम्मा के दिन यानी शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित कर दिया है, यानी बिहार के जिन इलाकों में मुस्लिम आबादी ज्यादा है, यानी बहुसंख्यक हैं, वहां अब जुम्मा के दिन यानी शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। बिहार शायद देश का पहला राज्य होगा जहां शुक्रवार को मुसलमानों के लिए सरकारी साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, छुट्टियों के कैलेंडर में बताया गया है कि गर्मी की छुट्टियां केवल छात्रों के लिए होंगी। शिक्षकों से गर्मी की छुट्टियों के दौरान काम करने की उम्मीद की जाती है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान, अभिभावक-शिक्षक बैठकें, विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार आयोजित की जानी हैं।माध्यमिक (Secondary) और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों (secondary school) को 'मानक अवकाश कैलेंडर' भी जारी किया जाएगा जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।
बिहार में सरकारी विद्यालयों की अवकाश तालिका जारी । अब ग्रीष्मावकाश में शिक्षकों को नही मिलेगी छुट्टी । pic.twitter.com/R8QGj4M4x8
— बिहार शिक्षक मंच (@btetctet) November 27, 2023
जिला मजिस्ट्रेट कैलेंडर में उल्लिखित छुट्टियों के अलावा अन्य छुट्टियों की घोषणा नहीं कर सकते हैं और यदि यह महत्वपूर्ण है तो शिक्षा मंत्रालय की अनुमति के बाद ऐसा किया जाएगा। अधिसूचना में कहा गया है कि स्कूल प्रिंसिपलों को अवकाश कैलेंडर में उल्लिखित छुट्टियों के अलावा छुट्टी की घोषणा करने का भी अधिकार नहीं है।
जारी कैलेंडर में गर्मी की छुट्टियों को 20 से बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है. ईद-उल-फितर और ईद-अल-अधा पर तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे। हरतालिका तीज और जितिया जैसी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. अन्य महत्वपूर्ण त्योहार की छुट्टियां जो 2024 के अवकाश कैलेंडर में शामिल नहीं हैं, उनमें मकर संक्रांति, रक्षाबंधन, सरस्वती पूजा, जन्माष्टमी, राम नवमी, भाईदूज और शिवरात्रि शामिल हैं। 2024 में जारी रहने वाली छुट्टियों में दिवाली, दुर्गा पूजा, छठ पूजा और होली शामिल हैं।
वर्ष 2024 के लिए Bihar Holiday Calendar
कैलेंडर वर्ष 2024 में सभी प्रकार के सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों की अवकाश तालिका जारी की जा रही है। अवकाश तालिका को जारी करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत तय बाध्यता का पालन हो कि प्रारंभिक विद्यालयों में कम से कम 220 दिन का अध्यापन हो। साथ ही चूंकि नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मचारी घोषित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, इसलिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सरकारी छुट्टियां उन पर भी लागू होंगी। इसी क्रम में सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना की अधिसूचना संख्या-16953, दिनांक 05 सितंबर, 2023 को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2024 के लिए अवकाश तालिका सरकारी स्कूलों में निम्नलिखित रूप से निर्धारित की गई है:-
क्र.सं. | अवकाश का नाम | अवकाश की तिथि | अवकाश की संख्या | अवकाश के दिन |
1 | गुरु गोविन्द सिंह जन्म दिवस | 17 जनवरी, 2024 | 1 | बुधवार |
2 | गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी, 2024 | 1 | शुक्रवार |
3 | संत रविदास जयंती | 24 फरवरी, 2024 | 1 | शनिवार |
4 | शब-ए-बारात | 26 फरवरी, 2024 | 1 | सोमवार |
5 | बिहार दिवस | 22 मार्च, 2024 | 1 | शुक्रवार |
6 | होली | 26 एवं 27 मार्च, 2024 | 2 | मंगलवार एवं बुधवार |
7 | गुड फ्राईडे | 29 मार्च, 2024 | 1 | शुक्रवार |
8 | ईदु उल फितर (ईद) | 10, 11 एवं 12 अप्रैल, 2024 | 3 | बुधवार, गुरुवार एवं शुक्रवार |
9 | भीम राव अम्बेडकर जन्म दिवस | 14 अप्रैल, 2024 | 1 | शुक्रवार |
10 | ग्रीष्मावकाश | 15 अप्रैल 2024 से 15 मई 2024 तक | 30 | सोमवार से बुधवार |
11 | बुद्ध पूर्णिमा | 23 मई, 2024 | 1 | गुरुवार |
12 | ईदुल- जोहा (बक्रईद) | 18, 19 एवं 20 जून, 2024 | 3 | मंगलवार, बुधवार एवं गुरुवार |
13 | कबीर जयंती | 22 जून, 2024 | 1 | गुरुवार |
14 | मुहर्रम | 17 एवं 18 जुलाई, 2024 | 2 | बुधवार एवं गुरुवार |
15 | स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त, 2024 | 1 | गुरुवार |
16 | चेहल्लुम | 25 अगस्त, 2024 | 1 | रविवार |
17 | हजरत मुहम्मद साहब जन्म | 16 सितम्बर, 2024 | 1 | सोमवार |
18 | दुर्गा पूजा (सप्तमी) | 10 अक्टूबर, 2024 | 1 | गुरुवार |
19 | दुर्गा पूजा | 11 एवं 12 अक्टूबर, 2024 | 2 | शुक्रवार एवं शनिवार |
20 | दीपावली | 31 अक्टूबर, 2024 | 1 | गुरुवार |
21 | छठ पूजा | 07, 08 एवं 09 नवम्बर, 2024 | 3 | गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार |
22 | क्रिसमस | 25 दिसम्बर, 2024 | 1 | बुधवार |
कुल | 60 |
- राज्य के रागी प्राथमिक एवं माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय उपरोक्त अवकाश तालिका के अनुसार बंद रहेंगे।
- ग्रीष्मावकाश (संख्या 12) केवल विद्यार्थियों के लिए है तथा प्रधानाध्यापक/शिक्षक/शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी सरकारी कैलेंडर के अनुसार विद्यालय आयेंगे एवं अन्य शैक्षणिक/प्रशासनिक/कार्यालयीय कार्य करेंगे। इस दौरान अभिभावक-शिक्षक बैठकें होती रहेंगी। जो छात्र शिक्षा का अधिकार (संशोधन) अधिनियम 2019 के दायरे में आते हैं, उन्हें बिहार सरकार अधिसूचना 287 दिनांक 28.02.2019 को सह-पढ़ना होगा, उन्हें विशेष कक्षाएं भी दी जाएंगी और विशेष परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
- सभी प्राथमिक और माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय "गणक टाइम टेबल" का पालन करेंगे। मानक समय सारणी अलग से अधिसूचित की जाएगी।
- यदि जिला पदाधिकारी किसी विशेष अवसर पर किसी विशेष जिले में किसी प्रकार का अवकाश घोषित करना चाहते हैं तो उन्हें मुख्यालय स्तर पर शिक्षा विभाग से पूर्व अनुमति लेना आवश्यक होगा. जिला शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से कोई अवकाश घोषित नहीं करेंगे।
- किसी भी सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वयं विद्यालय में अवकाश की घोषणा नहीं करेंगे, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
- सभी विद्यालयों में वार्षिक दिवस, गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस एवं गांधी जयंती एवं अन्य महापुरुषों की जयंती मनाई जायेगी।
- शनिवार को स्कूल में पूरे दिन चहल-पहल रहेगी। भोजनावकाश तक शिक्षण कार्य जारी रहेगा। भोजनावकाश के बाद अभिभावकों के साथ बैठक एवं बाल संसद का आयोजन किया जायेगा।
- चंद्रमा की दृश्यता के अनुसार गुरिलाग अवकाश की तिथि में बदलाव हो सकता है, जिसकी अधिसूचना भी समय-समय पर शिक्षा विभाग द्वारा अलग से जारी की जायेगी.
- आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में बदलाव हो सकता है, जिसकी अधिसूचना शिक्षा विभाग अलग से जारी करेगा।
- राज्य भर के सभी प्राथमिक और माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय, संस्कृत बोर्ड स्कूल उपरोक्त कैलेंडर का पालन करेंगे। सरकारी उर्दू स्कूलों के लिए अलग से कैलेंडर जारी किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation