Key Points
- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 12 और 13 अगस्त 2024 को आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
- लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 40 % अंक प्राप्त करने होंगे।
- ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (BHO) परीक्षा 2024 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर देखें।
BPSC BHO Result 2024 OUT: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 12 और 13 अगस्त, 2024 को आयोजित बिहार ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (BHO) रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा 12 और 13 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। कुल 10436 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 839 को योग्य घोषित किया गया है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 318 रिक्तियों को भरना है।
यहां देखें:
Bihar Block Horticulture Officer Result 2024 Merit List PDF Download Link
बीपीएससी ने ब्लॉक बागवानी अधिकारी (बीएचओ) भर्ती 2024 के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से मेरिट सूची पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें |
BPSC Block Horticulture Officer Minimum Qualifying Marks: देखें न्यूनतम योग्यता अंक
BPSC ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (BHO) के न्यूनतम योग्यता अंक (minimum qualifying marks) श्रेणी के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 40 %, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34 %, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 % तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 32 % अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। आप नीचे दी तालिका में बीपीएससी ब्लॉक बागवानी अधिकारी न्यूनतम योग्यता अंक देख सकते हैं।
कैटेगरी | न्यूनतम योग्यता अंक |
जनरल | 40% |
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) | 36.5% |
EBC(अत्यंत पिछड़ा वर्ग) | 34% |
एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग | 32% |
BPSC BHO Result 2024: बिहार ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें?
BPSC (Bihar Public Service Commission) ने ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (BHO) परीक्षा 2024 के रिजल्ट BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर उपलब्ध है। बिहार ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर (BPSC BHO) रिजल्ट 2024 को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर "Results" या "Latest Announcements" सेक्शन पर क्लिक करें।
- "BPSC Block Horticulture Officer Result 2024" से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक PDF फाइल खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों की जानकारी होगी।
- PDF में अपने रोल नंबर को खोजने के लिए "Ctrl+F" का उपयोग करें।
- रिजल्ट की कॉपी भविष्य में उपयोग के लिए सेव कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation