BPSC Result 2026: वायुसेना के रिटायर्ड अफसर की बेटी बनी SDM, बिहार सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 35वीं रैंक

Last Updated: Jun 23, 2026, 10:48 IST

BPSC Result 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट 20 जून 2026 को ही जारी कर दिया था। इसी परीक्षा में यूपी की रहने वाली साहिबा खान ने बीपीएससी परीक्षा में 70वीं रैंक हासिल की और SDM बनने के सपने का साकार किया। 

BPSC Result 2026
BPSC Result 2026

BPSC Result 2026: BPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 20 जून 2026 को सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसी परीक्षा में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली साहिबा खान ने बीपीएससी परीक्षा में 70वीं रैंक हासिल की। साहिबा     मुजफ्फराबाद के पिठौरी गांव में रहती है। कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति के बूते उन्होंने SDM बनने के सपने का साकार किया। आज साहिबा के SDM बनने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है और माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू है। किसी ने सच ही कहा है, कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता। एक पत्थर तबीयत से तो उछालो यारो और आज यह कहावत सच साबित हो गई है। 

साहिबा खान के पति हैं IPS 

साहिबा खान के माता-पिता बताते हैं कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई लिखाई में अव्वल रही है। वह पूरे अनुशासन और ईमानदारी के साथ पढ़ाई करती थी। आज हमारी बिटियां दूसरों के लिए मोटिवेशन बन गई है। देश उनके हौंसले को सलाम कर रहा है। हालांकि साहिबा की शादी हो चुकी है, जिनके पति के नाम ताबिश हसन है, जो 2023 बैच के IPS अधिकारी है।   

साहिबा खान ने कभी नहीं मानी हार 

साहिबा खान ने इस सक्सेस के लिए अपने माता-पिता व टीचर्स को थैंक्यू कहा है और सदा उनकी आभारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विस के जरिए वह समाज के कमजोर तबकों के लिए काम करेंगी। लोगों की समस्याओं का हल निकालेंगी।  हालांकि, उनका यह सफर इतना आसान नहीं रहा। अपनी गलतियों से सीखती रही और आगे बढ़ती रहीं और कभी हार नहीं मानी। मन में एक विश्वास था कि एक न एक सफलता जरुर मिलेगी और आज SDM बनकर अपनी एक अलग पहचान बनाई। 

एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं साहिबा के पिता   

साहिबा कहती है अगर लक्ष्य क्लियर हो और उस पर काम ईमानदारी से किया जाए, तो कुछ भी मुश्किल नहीं। एक न एक दिन आपको सफलता मिल ही जाती है। साहिबा खान के पिता का नाम खालिद अली खान है, जो एयरफोर्स से रिटायर्ड ऑफिसर हैं। उनका ननिहाल बेहट के कैलाशपुर गांव में है। साहिबा खान की सफलता ने साबित कर दिया है कि गांव के माहौल से आने वाले भी अपने दम पर जीतने का जज्बा रखते हैं।   

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 23, 2026, 10:48 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News