BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024 Out: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) 3.0 के लिए एडमिट कार्ड आज, 7 मार्च, 2024 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। बिहार शिक्षक एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने से पहले, उम्मीदवारों को अपने डैशबोर्ड पर लॉगिन करना होगा और एक अपडेटेड पासपोर्ट आकार की फोटो अपलोड करनी होगी। साथ ही ऑनलाइन आवेदन में अपना नाम, पिता का नाम या अन्य किसी विवरण में कोई गलती हो तो अभ्यर्थी उसे सुधार लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड पर उल्लिखित परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय और परीक्षा केंद्र जैसे विवरण शामिल हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में एक वैध फोटो आईडी प्रमाण और अपना प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है।
BPSC TRE 3 Admit Card 2024 Download Link
बीपीएससी बिहार टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है जो आज यानि 7 मार्च 2024 से ऑफिशियल साइट पर एक्टिव हो गया है। उम्मीदवारों को बीपीएससी टीआरई 3.0 हॉल टिकट 2024 तक पहुंचने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024 केंद्र कोड के साथ आधिकारिक साइट पर 7 मार्च 2024 से 12 मार्च 2024 तक उपलब्ध रहेगा।
BPSC Bihar TRE 3.0 Admit Card 2024 Link-1 | क्लिक करें |
Bihar Teacher 3.0 Admit Card Link -2 | यहां क्लिक करें |
Bihar Teacher Exam Notice
उम्मीदवारों को बीपीएससी टीआरई 3.0 परीक्षा 2024 शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। बीापीएससी 15 मार्च को दो पालियों में, सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक बीपीएससी टीआरई 3 परीक्षा आयोजित करेगा। 16 मार्च को एक ही पाली में आयोजित होने वाली बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तारीखे जल्द ही ऑफिशियल साइट पर जारी की जाएगी।
BPSC TRE 3.0 Exam Schedule 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा शिफ्ट टाइमिंग
प्राथमिक शिक्षक, मध्य विद्यालय शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक और वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक पदों के लिए बीपीएससी टीआरई-3 परीक्षा 15 मार्च को दो शिफ्ट में और 16 मार्च को एक शिफ्ट में आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है।आप नीचे दी गई तालिका से बिहाह टीचप भर्ती परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
बीपीएससी टीआरई 3 परीक्षा अनुसूची 2024 | ||
परीक्षा तिथि | विषय नाम | शिफ्ट टाइमिंग |
15 मार्च 2024 | गणित और विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू, कक्षा 6 से 8 के लिए सभी विषय | सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
कक्षा 1 से 5 तक के लिए सामान्य, उर्दू और बंगाली सभी विषय | दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक | |
16 मार्च 2024 | हिंदी, बंगाली आदि, कक्षा 9 और 10 के लिए सभी विषय | स्थगित |
BPSC Bihar Teacher Admit Card 2024: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा हाइलाइट
बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्त होने के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और अब ये सभी बेसब्री से बिहार टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। एडमिट कार्ड लिंक 7 मार्च 2024 को bpsc.bih.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। बिहार टीचर 3.0 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 87774 पदों को भरा जाएगा। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के बारे में सभी हाइलाइट यहां देखें:
बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024 | |
परीक्षा का नाम | बिहार शिक्षक भर्ती 2024 |
विभाग का नाम | बिहार का शिक्षा विभाग |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
बिहार शिक्षक रिक्ति | टीआरई 3.0 - 71,000 रिक्तियां + टीआरई 4.0 - 1,00,000 रिक्तियां |
परीक्षा का तरीका | ऑफलाइन |
नौकरी करने का स्थान | बिहार |
बिहार टीचर एडमिट कार्ड | 7 मार्च 2024 (रिलीज) |
परीक्षा तिथि | 15 मार्च 2024 |
BPSC TRE 3.0 Admit Card 2024: बिहार टीचर 3.0 एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके अपने बिहार टीचर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट (https://bpsc.bih.nic.in/) पर जाएं।
- BPSC TRE 3.0 के लिए "डाउनलोड एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- "Download Admit Card" पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड को सेव करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
BPSC TRE 3 Admit Card 2024 पर उल्लिखित विवरण
बीपीएससी टीआरई 3.0 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के बाद उस पर उल्लिखित निम्नलिखित विवरण अवश्य जांच लें। विवरण गलत होने पर विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जानी चाहिए।
-
- उम्मीदवार का नाम
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तारीख और समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- उम्मीदवार का फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
BPSC बिहार शिक्षक 3.0 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें:
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, परीक्षार्थी को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड याद रखना होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या होने पर, बीपीएससी की हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
- उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
- बीपीएससी बिहार शिक्षक 3.0 एडमिट कार्ड 2024 के बारे में अधिक जानकारी के लिए, बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
BPSC TRE 3.0 बिहार के विभिन्न सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एक भर्ती परीक्षा है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation