BSEB Bihar Sakshamta Pariksha 2026: 5वें चरण के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि, तुरंत करें अप्लाई
BSEB Bihar Sakshamta Pariksha 2026: बिहार सक्षमता परीक्षा 5वें चरण की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज समाप्त होने जा रही है। परीक्षा शुल्क का भुगतान सहित डिटेल उम्मीदवार आगे लेख में देख सकते हैं।
BSEB Bihar Sakshamta Pariksha 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) की ओर से आज 9 जनवरी को सक्षमता परीक्षा 5वें चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। बोर्ड की ओर से ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/ पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन समय से पहले पूरा करने की सलाह दी जाती है। यह परीक्षा बिहार के स्थानीय निकायों के अंतर्गत आने वाले सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपनी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
BSEB Bihar Sakshamta Pariksha 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
बीएसईबी सक्षम परीक्षा का 5वां चरण उन शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:
| विवरण | महत्वपूर्ण तिथियां |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 31 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 31 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 9 जनवरी, 2026 |
| परीक्षा तिथि | अभी जारी नहीं |
बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार कौन है?
बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए स्थानीय निकायों के अधीन सरकारी स्कूलों में वर्तमान में कार्यरत शिक्षक, जो पिछली सक्षमता परीक्षाओं में असफल रहे या अनुपस्थित रहे। सेवानिवृत्त शिक्षक या जो वर्तमान में सेवा में नहीं हैं, वे आवेदन करने के पात्र हैं।
BSEB Bihar Sakshamta Pariksha 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
बिहार सक्षमता परीक्षा 5वें चरण की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों को फॉलो कर सकते हैं:
चरण 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com/ पर जाएं।
चरण 2 होम पेज पर, नोटिफिकेशन को ओपन करें।
चरण 3 BSEB Bihar Sakshamta Pariksha Registration 2026 पर जाएं।
चरण 4 आवेदन पत्र को भरें।
चरण 5 मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
चरण 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 7 जमा किए गए फॉर्म को डाउनलोड करना ना भूलें।
BSEB Bihar Sakshamta Pariksha Registration 2026: आवेदन शुल्क
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| जनरल, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 1100 रुपये |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्ति | 1100 रुपये |
BSEB Bihar Sakshamta Pariksha Registration 2026: आवेदन लिंक
बीएसईबी सक्षम परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित किया जाएगा। परीक्षा की सटीक तारीख बोर्ड की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
| बीएसईबी सक्षम परीक्षा चरण 5 के लिए आवेदन लिंक |
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.