BSF HCM ASI Steno Exam Date 2026: बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल सहित अन्य पदों की परीक्षा का शेड्यूल आउट, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस
BSF HCM ASI Steno Exam Date 2026: बीएसएफ ने हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तिथि का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा 01 सितंबर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं।
BSF HCM ASI Steno Exam Date 2026: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.bsf.gov.in पर हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की तिथि का शेड्यूल का नोटिस जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 01 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएंगी। इसके बारे में आगे अपडेट कर दिया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से हेड कॉन्सटेबल मिनिस्ट्रियल के 1496 पद और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर के 256 पदों को भरा जाना है। कुल मिलाकर 1752 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किया जाएगा।
BSF HCM ASI Steno Exam Date 2026 नोटिस डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर के पदों के चयन में कुल पांच चरण शामिल है। पहले चरण में शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा (PST & PET) होगी। दूसरे चरण में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। तीसरे चरण में कौशल परीक्षा (Skill Test / Typing) होगी। चौथे चरण में दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) होगा। पांचवें और अंतिम चरण में मेडिकल होगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके परीक्षा की तिथि से संबधित ऑफिशियल नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
| बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर परीक्षा तिथि नोटिस |
BSF HCM ASI Steno Exam Date 2026 - हाइलाइट्स
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | सीमा सुरक्षा बल (BSF) |
| पद का नाम | हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर |
| रिक्त पदों की संख्या | 1752 |
| परीक्षा की तिथि | 01 सितंबर 2026 से शुरू |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द |
| चयन के चरण | शारीरिक टेस्ट, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.bsf.gov.in |
BSF HCM ASI Steno Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर स्टेनोग्राफर दोनों को ही 7वें वेतन आयोग के अनुसार बेहतरीन सैलरी पैकेज और भत्ते मिलते हैं। इसमें सैलरी 29,200 से 92,300 रुपये के बीच प्रदान की जाती है। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट www.bsf.gov.in पर जाएं।
-
BSF HCM ASI Steno Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
BSF HCM ASI Steno Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है?
बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में आप निम्निलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
-
फोटोग्राफ और सिग्नेचर
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा की तिथि और रिपोर्टिंग टाइम
-
परीक्षा केंद्र का नाम व पता
-
परीक्षा की अवधि
BSF HCM ASI Steno Exam Pattern 2026
बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। बाकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।
| विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
| हिंदी या अंग्रेजी भाषा | 20 | 20 |
| जनरल इंटेलिजेंस | 20 | 20 |
| न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड | 20 | 20 |
| क्लेरिकल एप्टीट्यूड | 20 | 20 |
| बेसिक कंप्यूटर नॉलेज | 20 | 20 |
| कुल योग | 100 | 100 |
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.