This is an archived article last updated on Aug 18, 2025. The information may be outdated.

BSSC CGL 4 Recruitment 2025: बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती के लिए आवेदन शुरू, शैक्षणिक योग्यता जानें

Last Updated: Aug 18, 2025, 15:07 IST

BSSC CGL 4 Recruitment 2025: बिहार CGL 4 नई भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती के तहत राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1481 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त से 19 सितंबर, 2025 तक आवेदन पूरा करें। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल लेख में जानें।

BSSC CGL 4 Recruitment 2025
BSSC CGL 4 Recruitment 2025

BSSC CGL 4 Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बिहार CGL 4 नई भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1481 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 18 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2025 तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा। स्नातक कर चुके उम्मीदवार भर्ती के लिए योग्य हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में दिए गए विवरणों को देख सकते हैं। 

BSSC CGL 4 Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:

विवरण

जानकारी

प्राधिकरण का नाम

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)

पद का नाम

सीजीएल भर्ती 

कुल रिक्तियों की संख्या 

1481 

आवेदन करने की तिथि

18 अगस्त से 19 सितंबर 2025 तक

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा

  • मुख्य परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

http://bssc.bihar.gov.in/

BSSC CGL 4 Recruitment 2025: आयु सीमा

उम्मीदवार नीचे टेबल में सभी वर्गों के लिए तय की गई आयु सीमा चेक कर सकते हैं:

वर्ग 

आयु सीमा

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी

37 वर्ष

SC/ST

42 वर्ष

PWD 

52 वर्ष

अनारक्षित महिला

40 वर्ष

बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने बिहार CGL 4 नई भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से पदों के साथ - साथ शैक्षणिक योग्यताओं की जांच कर सकते हैं:

पोस्ट नाम

शैक्षणिक योग्यता

सहायक शाखा अधिकारी

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

योजना सहायक

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक

जूनियर सांख्यिकी सहायक

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित / अर्थशास्त्र / वाणिज्य / सांख्यिकी में स्नातक

डेटा एंट्री ऑपरेटर

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीजीडीसीए / बीसीए / बीएससी (आईटी) / कंप्यूटर विज्ञान में बी.टेक के साथ स्नातक

लेखा परीक्षक

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य / अर्थशास्त्र / सांख्यिकी / गणित में स्नातक की डिग्री

लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से गणित या वाणिज्य में स्नातक। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह।

BSSC CGL 4 Recruitment 2025: पदों की संख्या

नीचे टेबल के माध्यम से उम्मीदवार बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती 2025 के लिए रिक्त पदों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

पोस्ट नाम

पदों की संख्या

सहायक शाखा अधिकारी

1064

योजना सहायक

88

जूनियर सांख्यिकी सहायक

05

डेटा एंट्री ऑपरेटर

01

लेखा परीक्षक

125

लेखा परीक्षक, सहकारी समितियां

198

कुल पदों की संख्या 

1481

बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार एसएससी भर्ती 2025 के लिए योग्य उम्मीदवारों को आवेदन की प्रक्रिया 19 सितंबर, 2025 या उससे पहले पूरी होगी। भर्ती से संबंधित सभी मापदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

चरण 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं। 

चरण 2 अपना Registration पूरा करें। 

चरण 3 लॉगिन कर “Apply Online” पर जाएं और Bihar CGL 4 Recruitment 2025 पर क्लिक करें।

चरण 4 आवेदन पत्र भरें, मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

चरण 5 आवेदन शुल्क का भुगतान कर Submit पर क्लिक करें।

चरण 6 भविष्य के संदर्भ में प्रिंट आउट लेना ना भूलें

ये भी देखें: CG Vyapam Staff Nurse Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ में स्टाफ नर्स के 225 पदों पर भर्ती

बीएसएससी सीजीएल 4 भर्ती 2025: आवेदन शुल्क 

नीचे टेबल में हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आयोग द्वारा तय किए गए आवेदन शुल्क का विवरण दिया है। जिसकी जांच कर आप अपना आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं:

वर्ग 

आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी

540 रुपये

एससी/एसटी

135 रुपये

पीडब्ल्यूडी (सभी उम्मीदवार)

135 रुपये

अन्य राज्य के उम्मीदवार (पुरुष/महिला)

540 रुपये

अन्य सभी उम्मीदवार

700 रुपये

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 18, 2025, 15:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News