Rajasthan BSTC Admit Card 2024: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा, राजस्थान ने बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 30 जून, 2024 को होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, वे अब अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर उपलब्ध है। राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल ( एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करने की आवश्यकता है।
BSTC Admit Card 2024 Download Link
राजस्थान BSTC Pre D.El.Ed एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक predeledraj2024.in पर एक्टिव कर दिया गया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड की आवश्यकता होगी। BSTC Pre D.El.Ed एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। तो आप लिंक पर क्लिक करके अपना राजस्थान बीएसटीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan BSTC Admit Card Link (Active) |
बीएसटीसी एडमिट कार्ड 2024 में कोई समस्या होने पर क्या करें?
यदि एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी गलत है, तो उम्मीदवार निम्न पते पर संपर्क कर सकते हैं:
- मेल - helpdeskpredeled@vmou.ac.in
- कॉल करें: 9116828238, 0744-2797349 और अपनी समस्या बताएं।
Rajasthan BSTC Admit Card 2024: बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें ?
BSTC Admit Card 2024 24 जून 2024 को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा जारी किया गया था। उम्मीदवार जो 30 जून 2024 को होने वाली परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं, वे अपना एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। Rajasthan BSTC Admit Card 2024 डाउनलोड करने के चरण:
- वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://panjiyakpredeled.in/
- "Rajasthan BSTC Admit Card 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट करें।
BSTC 2024 परीक्षा केंद्र पर ले जाने योग्य चीजें
- एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
- उन्हें राजस्थान बीएसटीसी 2024 परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान प्रमाण, जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि भी लाना होगा।
- उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी डी.एल.एड 2024 परीक्षा केंद्र के अंदर कैलकुलेटर, पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, घड़ी/कलाई घड़ी आदि जैसी निषिद्ध वस्तुएँ नहीं ला सकते हैं।
Rajasthan Pre DEl.Ed Exam 2024: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा पैटर्न
राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा, जिसे बीएसटीसी परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है, राजस्थान में डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कार्यक्रम में उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा ऑफ़लाइन आयोजित की जाती है और इसमें चार खंड होते हैं गलत उत्तर के लिए कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।:
राजस्थान प्री डी.ई.एल.एड परीक्षा पैटर्न 2024 | |||
भाग | विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
ए | मानसिक क्षमता | 50 | 150 |
बी | राजस्थान सामान्य ज्ञान | 50 | 150 |
सी | शिक्षण योग्यता | 50 | 150 |
डी | अंग्रेज़ी | 20 | 60 |
हिंदी/संस्कृत | 30 | 90 | |
कुल | 200 | 600 |
राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड परीक्षा 2024 के बाद क्या होगा?
26 हजार सीटों पर दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ ये दस्तावेज तैयार रखने होंगे-
- जाति प्रमाण पत्र प्रमाण (यदि लागू हो)
- 10वीं/मैट्रिक अंकतालिका
- प्री डी.एल.एड स्कोरकार्ड
- बीएसटीसी प्रवेश परीक्षा प्रवेश पत्र
- अभ्यर्थी का पासपोर्ट साइज फोटो।
- सीईटी बीएड की अंकतालिका।
- 12वीं/इंटरमीडिएट की अंकतालिका
- भूतपूर्व सैनिकों के लिए प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ऑनलाइन काउंसलिंग फॉर्म
- फीस स्लिप
- आवेदक का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
Comments
All Comments (0)
Join the conversation