BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026: बिहार लैबोरेटरी असिस्टेंट के 1091 पदों पर ऑनलाइन आवेदन

Last Updated: Apr 6, 2026, 14:09 IST

BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026: बिहार लैबोरेटरी असिस्टेंट के कुल 1091 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार आगे लेख में दिए गए जरूरी डिटेल्स जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा देख सकते हैं।

BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026 Apply Online
BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026 Apply Online

BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने लैबोरेटरी असिस्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न इंजीनियर के कुल 1091 रिक्त पदों को भरना है। जिसके ऑनलाइन आवेदन 6 अप्रैल से शुरू कर दिए गए हैं। भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए योग्य हैं। 

BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन 

 बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, मैकेनिकल, सिविल, केमिकल, कंप्यूटर साइंस और आईटी सहित विभिन्न विषयों में पदों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। संबंधित भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिस 3 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया था। ऑफिशियल नोटिस आपकी सुविधा को आसान बनाने के लिए यहां भी उपलब्ध करा दिया गया है।  

BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

संबंधित पदों के लिए भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2026 से 13/2026 के अंतर्गत जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन 6 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

संगठन

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)

पोस्ट 

लैबोरेटरी असिस्टेंट

पदों की संख्या 

1091 

आवेदन करने की तिथि 

6 अप्रैल से 6 मई 2026 

शैक्षणिक योग्यता 

बी.टेक/ बीई, डिप्लोमा, साइंस ग्रेजुएट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

btsc.bihar.gov.in 

BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026: रिक्त पदों की संख्या 

बीटीएससी की ओर से लैबोरेटरी असिस्टेंट के कुल 1091 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार पदे के साथ - साथ वैकेंसी डिटेल नीचे टेबल में देख सकते हैं:

पद का नाम

पदों की संख्या

लैबोरेटरी असिस्टेंट (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)

252

लैबोरेटरी असिस्टेंट (सिविल इंजीनियरिंग/रूरल इंजीनियरिंग)

166

लैबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग)

166

लैबोरेटरी असिस्टेंट (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)

166

लैबोरेटरी असिस्टेंट (साइंस)

164

लैबोरेटरी असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग)

146

लैबोरेटरी असिस्टेंट (टेक्सटाइल इंजीनियरिंग)

20

लैबोरेटरी असिस्टेंट (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल डीजल)

4

लैबोरेटरी असिस्टेंट (सिरेमिक इंजीनियरिंग)

2

लैबोरेटरी असिस्टेंट (प्रिंटिंग इंजीनियरिंग)

2

लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल इंजीनियरिंग)

2

लैबोरेटरी असिस्टेंट (एग्रीकल्चर एंड फार्मेसी)

1

कुल पदों की संख्या

1091

BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

बिहार तकनीकी सेवा आयोग लैबोरेटरी असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई तय की गई है। रजिस्ट्रेशन के अलावा उम्मीदवारों को अपना E KYC पूरा कर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। आपकी सुविधा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध करा दिया गया है।

बीटीएससी लैबोरेटरी असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए डायरेक्ट लिंक  

यहां क्लिक करें 

BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026: आवेदन कैसे करें?

बीटीएससी लैबोरेटरी असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर, BTSC Laboratory Assistant Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

  4. रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज करें।

  5. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करने के बाद लॉगिन करें।

  6. आवेदन पत्र को भरने के लिए मांगी गई डिटेल्स ठीक-ठीक भरें।

  7. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Apr 6, 2026, 14:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News