CBSE 2026: 10वीं-12वीं प्राइवेट एग्जाम के फॉर्म जारी, cbse.gov.in पर चेक करें एलिजिबिलिटी और एग्जाम फीस का पूरा शेड्यूल

Last Updated: Oct 8, 2026, 15:15 IST

CBSE Private Candidate Form 2027: सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों (कम्पार्टमेंट, फेल व इम्प्रूवमेंट) के लिए एग्जाम फॉर्म cbse.gov.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र 23 अक्टूबर 2026 तक बिना लेट फीस और 30 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।    

CBSE Private Candidate Form 2027 Out For Classes 10 and 12
CBSE Private Candidate Form 2027 Out For Classes 10 and 12

CBSE Private Candidate Registration 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026-2027 सेशन के मुख्य बोर्ड एग्जाम के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के Private Candidates के लिए ऑफिशियल नोटिस 7 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिया गया था। वे सभी छात्र जो कम्पार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट या एबसेंट/फेल कैटेगरी के अंदर एग्जाम देना चाहते हैं, वे अब ऑनलाइन मोड से अपने एग्जाम फॉर्म को फिल कर सकते हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 08 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है। अब सभी छात्र सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर Private Candidate लिंक का उपयोग करके फॉर्म को जमा कर सकते हैं।

CBSE Private Candidate Exam 2027

CBSE 2026 द्वारा 10th - 12th Private Candidate 2027 के लिए नोटिस जारी किया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन की सभी डिटेल्स शामिल है। छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डिटेल्स 

बोर्ड का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

एग्जाम सेशन 

2026-2027 (फरवरी/मार्च/अप्रैल 2027)

क्लासेस 

कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं

रजिस्ट्रेशन की स्थिति

08 अक्टूबर 2026 से जारी

रजिस्ट्रेशन मोड 

केवल ऑनलाइन (Online Mode)

ऑफिशियल लिंक

cbse.gov.in (व्यक्तिगत परीक्षार्थी Portal)

हेल्पलाइन नंबर

1800-11-8002 (कार्यदिवसों में सुबह 9:30 से शाम 5:30)

Eligibility Criteria: रजिस्ट्रेशन कौन-कौन कर सकता है?

सीबीएसई नियमों के अनुसार, अलग-अलग कैटेगरी के छात्र ही 2027 के एग्जाम के लिए प्राइवेट छात्र के रूप में एलिजिबल होंगे। 

  1. Essential Repeat Students: वे छात्र जिन्हें 2026 के बोर्ड एग्जाम में 'Essential Repeat' घोषित किया गया था।
  2. Fail / Essential Repeat (2021-2026): साल 2021, 2022, 2023, 2024, 2025 या 2026 में फेल हुए छात्र भी शामिल है। 
  3. Compartment Students: जो छात्र 2026 की मुख्य या पूरक एग्जाम में कम्पार्टमेंट में रखे गए हैं (Second Chance Compartment Candidates) वे छात्र भी इस प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
  4. Improvement of Performance: जो छात्र 2026 में पास हो चुके हैं। साथ ही, एक या अधिक सब्जेक्ट में अपने मार्क्स को सुधारना (Improvement) चाहते हैं, वे लोग भी इस प्रक्रिया में भाग लेकर रजिस्ट्रेशन करें। 

CBSE 2026 के पास छात्र केवल उन्हीं सब्जेक्ट में इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं, जिनमें वे 2026 के एग्जाम में शामिल हुए थे।

CBSE Private Candidate Form 2027 Notice 

SUBMISSION OF EXAMINATION FORMS - BY PRIVATE CANDIDATES FOR CLASS-X EXAMINATIONS (2026-2027)

यहां क्लिक करें

SUBMISSION OF EXAMINATION FORMS - BY PRIVATE CANDIDATES FOR SENIOR SECONDARY (CLASS–XII) EXAMINATIONS

2026-2027

यहां क्लिक करें

CBSE Private Candidate Registration 2027 Link 

यहां क्लिक करें 

Fee Schedule & Late Fee Details 

सीबीएसई ने फॉर्म जमा करने के लिए सामान्य डेट के साथ-साथ लेट फीस की भी सभी छात्रों के लिए डिटेल्सनिर्धारित की है:

  • बिना लेट फीस: 08.10.2026 से 23.10.2026 तक

    • भारत के छात्रों के लिए फीस: 320 हर सब्जेक्ट
    • नेपाल के छात्रों के लिए फीस: 1,100 हर सब्जेक्ट
    • अन्य देशों के छात्रों के लिए फीस: 2,200 हर सब्जेक्ट
  • लेट फीस के साथ (With Late Fee): 24.10.2026 से 30.10.2026 तक

    • लेट फीस लागू: 2,000 हर छात्र 

  • प्रैक्टिकल फीस (कक्षा 12वीं के लिए): 160 हर सब्जेक्ट के प्रैक्टिकल एग्जाम 

CBSE Private Candidate Form 2027: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर स्थित Private Candidate के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी उपयुक्त कैटेगरी को चुनें जैसे- Compartment, Improvement, Fail आदि। 
  4. फिर, अपना पिछला रोल नंबर, स्कूल नंबर और सेंटर नंबर को फिल करें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को निर्देश के अनुसार अपलोड करें। 
  6. फिर, ऑनलाइन माध्यम Net Banking / Debit / Credit Card / UPI से एग्जाम फीस को जमा करें।
  7. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: SSC JE Vacancy Distribution 2026: सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल के पोस्ट के नंबर जारी, ssc.gov.in पर देखें कैटेगरी-वाइज सीटें

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 8, 2026, 15:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News