CBSE 12th Result 2026 Date: कब आएगा CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026? यहां से जानें एक्सपेक्टेड डेट
CBSE Class 12 Result 2026 Date: CBSE 12वीं के रिजल्ट 2026 का इंतजार एग्जाम में शामिल छात्र बेसब्री के साथ कर रहे हैं। छात्र इन डिटेल्स जैसे रिजल्ट की घोषणा कब होगी, क्या 13 मई को रिजल्ट जारी होगा? रिजल्ट की घोषणा के बाद छात्र अपनी मार्कशीट कहां से कैसे डाउनलोड करें, रिजल्ट चेक करने का तरीका क्या है, समेत सभी लेटेस्ट अपडेट यहां से देखें।
CBSE Class 12 Result 2026:सीबीएसई (CBSE) 12वीं के एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड एग्जाम के खत्म होने के बाद, अब सभी छात्रों को 12वीं रिजल्ट 2026 का इंतेजार है। CBSE बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलेाड कर सकते हैं।
ताजा मीडिया अपडेट के अनुसार, CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 मई के दूसरे सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट की ऑफिशियल डेट्स और टाइम को लेकर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा DigiLocker और UMANG App के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट को डाउनलोड कर सकेंगे।
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 की एक्सपेक्टेड डेट्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के ऑफिशियल सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं का रिजल्ट मई 2026 के दूसरे और तीसरे सप्ताह में घोषित होने की पूरी संभावना है। 12वीं का रिजल्ट 20 मई से 25 मई 2026 के बीच जारी किया जा सकता है।
| इवेंट | डिटेल्स |
| बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
| एग्जाम का नाम | सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (कक्षा 12वीं) |
| एग्जाम डेट | फरवरी - अप्रैल 2026 |
| रिजल्ट की स्थिति | जल्द घोषित होगा |
| एक्सपेक्टेड डेट्स | मई 2026 (तीसरा सप्ताह) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | results.cbse.nic.in |
रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स
भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी वेबसाइट स्लो हो जाती है, इसलिए छात्र नीचे दी गई किसी भी वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- digilocker.gov.in
12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने 12वीं के रिजल्ट को चेक कर सकते हैं।
- स्टेप 1: CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
- स्टेप 2: होमपेज पर "CBSE Class 12 Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी फिल करें।
- स्टेप 4: 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्टेप 5: भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.