[OUT] CBSE 12th Result 2026: घोषित हुआ सीबीएसई क्लास 12 रिजल्ट cbse.gov.in, डायरेक्ट लिंक से Marksheet डाउनलोड करें

Last Updated: May 13, 2026, 14:49 IST

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आज यानी 13 मई, 2026 को क्लास 12 का रिजल्ट जारी कर दिया है। CBSE Class 12th Result 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर मार्कशीट डाउनलोड करें। 

CBSE 12th Result 2026 Out
CBSE 12th Result 2026 Out

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने के बाद डायरेक्ट लिंक इस लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। इस साल की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए स्टूडेंट अपना रिजल्ट Roll Number से चेक कर सकते हैं। ये रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के साथ - साथ DigiLocker App पर भी उपलब्ध है।

हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से बेहतर दर्ज किया गया है। सीबीएसई क्लास 12 एग्जाम पास करने के लिए स्टूडेंट्स को सभी सब्जेक्ट में कम के कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। बोर्ड एग्जाम के 1 Subject में Fail होने वाले स्टूडेंट को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

इस साल 2026 में कुल 17,80,365 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17,68,968 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 स्टूडेंट पास हुए, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.20 प्रतिशत रहा। पिछले साल कुल पास प्रतिशत 88.39 प्रतिशत रहा था, जिसमें 14,96,307 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। यह 2025 की तुलना में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत में 3.19 प्रतिशत अंकों की गिरावट दर्शाता है।

पिछले साल बोर्ड ने 13 मई, 2025 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया था। इसके अनुसार अपेक्षा की गई थी कि रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। वहीं, इस साल भी रिजल्ट 13 मई, 2026 को रिजल्ट Declared कर दिया गया है। स्टूडेंट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद देख सकेंगे। 

CBSE 12th Result 2026: कब - कब जारी हुआ सीबीएसई रिजल्ट 

पिछले साल की रुझानों से पता चलता है कि CBSE की ओर से 12वीं क्लास का रिजल्ट मई में जारी किया जाता है। स्टूडेंट पिछले साल के सीबीएसई क्लास 12 के रिजल्ट का रुझान देख सकते हैं:

  • 2026: 13 मई, 2026

  • 2025: 13 मई, 2025

  • 2024: 13 मई, 2024

  • 2023: 12 मई, 2023

रिजल्ट से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देखने के लिए स्टूडेंट नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं:

CBSE 12th Result 2026 Check

CBSE Class 12th Result 2026 डेट और टाइम

13 मई, 2026 (घोषित)

CBSE Class 12th Result 2026 लिंक 

cbse.gov.in  (लिंक एक्टिव)

CBSE 12th Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

CBSE Class XII Result 2026 चेक करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

  2. होम पेज पर, CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब लॉगिन करने के लिए क्लिक करें।

  4. अपना Roll Number, School Number, DOB आदि डिटेल्स डालें।

  5. अब CBSE Class XII Marksheet स्क्रीन पर दिखादे देगी।

  6. मार्कशीट PDF डाउनलोड करें।

[OUT] HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट bseh.org.in जारी

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 13, 2026, 10:33 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News