CBSE ने जारी किया 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड
CBSE बोर्ड ने कक्षा 10 के दूसरे एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए हैं। स्कूल cbse.gov.in पर आवश्यक क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र डायरेक्ट लिंक के लिए यहां देखें।
CBSE 10th Second Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एग्जाम उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो अपने मार्क्स में सुधार करना चाहते हैं या जिन्हें कंपार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है।
CBSE 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम 2026, 15 मई से 1 जून 2026 तक आयोजित होने वाले है।
सभी संबंधित छात्र और स्कूल प्रमुख आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर या संबंधित पोर्टल के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। स्कूल ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseit.in से द्वितीय बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए निजी छात्रों का ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कूल रजिस्ट्रेशन नंबर, पिछले रोल नंबर और साल या छात्र के नाम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं ।
CBSE 10वीं के एग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड छात्रों के लिए एग्जाम सेंटर पर ले जाना अनिवार्य डॉक्यूमेंट है। एडमिट कार्ड के बिना छात्रों को एग्जाम हॉल में एडमिशन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
CBSE द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड को रेगुरल और प्राइवेट छात्र दोनों डाउनलेड कर सकते हैं। साथ ही, ये डाउनलोड करने के लिए यहां से जानें।
| छात्र का प्रकार | एडमिट कार्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया |
| नियमित छात्र (Regular) | अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें। स्कूल प्रबंधन पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके आपको उपलब्ध कराएगा। |
| निजी छात्र (Private) | सीधे CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseit.in पर जाएं और अपनी डिटेल्स भरकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। |
CBSE कक्षा X के एडमिट कार्ड 2026 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
एग्जां से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स
दूसरी बोर्ड एग्जाम के कार्यक्रम को समझना बहुत जरूरी है। छात्र नीचे एग्जाम की प्रमुख डिटेल्स जानने के लिए यहां देखें।
- एग्जाम की शुरुआत: 15 मई, 2026
- एग्जाम की लास्ट डेट: 1 जून, 2026
- प्रमुख सब्जेक्ट के एग्जाम:
- 15 मई: गणित
- 19 मई: विज्ञान
- 22 मई: सामाजिक विज्ञान
- 26 और 30 मई: भाषा
एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले ये बातें याद रखें:
- टाइम का पालन: एग्जाम सेंटर पर सुबह 10:00 बजे के बाद एडमिशन की अनुमति नहीं दी जाएगी। समय से काफी पहले पहुँचने का प्रयास करें।
- अनिवार्य दस्तावेज: अपने साथ CBSE एडमिट कार्ड और एक वैध सरकारी फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, स्कूल आईडी) अवश्य ले जाएं।
- ड्रेस कोड: नियमित छात्र अपने स्कूल की निर्धारित वर्दी में ही एग्जाम देने जाएं।
- प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एग्जाम हॉल में ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
- सोशल मीडिया: एग्जाम से संबंधित किसी भी भ्रामक खबर या अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल CBSE की ऑफिशियल घोषणाओं का पालन करें।
यह दूसरे एग्जाम उन छात्रों के लिए एक नया अवसर है ताकि वे अपने शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार कर सकें और अपना साल बर्बाद होने से बचा सकें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.