CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट कब आएगा? cbse.gov.in, DigiLocker और UMANG ऐप से पाएं नई अपडेट्स

Last Updated: Apr 20, 2026, 13:19 IST

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट्स cbse.gov.in और results.cbse.nic.in के साथ-साथ DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए मार्कशीट को डाउनलोउ कर सकते है।

CBSE Class 12th Result 2026
CBSE Class 12th Result 2026

CBSE Class 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं के एग्जाम में शामिल हुए 18 लाख से अधिक छात्र अब बेसब्री से अपने रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे हैं। 12वीं के एग्जाम 10 अप्रैल 2026 को ही समाप्त हो चुके है। अब बोर्ड मूल्यांकन प्रक्रिया के लास्ट स्टेप पर है।

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE 12वीं का रिजल्ट अप्रैल के लास्ट सप्ताह या मई 2026 के पहले सप्ताह में घोषित होने की पूरी-पूरी संभावना है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से मार्कशीट डाउनलोड चेक और देख सकते है। CBSE 12वीं का रिजल्ट कभी भी घोषित हो सकता है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स तैयार रखें। 

Kab aa sakta hai 12th ka result 2026: 12वीं रिजल्ट 

CBSE बोर्ड द्वारा अभी तक कोई भी 12वीं के रिजल्ट को लेकर अपडेट्स नहीं दी गई है। परंतु, लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार CBSE 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल 2026 को या तब तक जारी किया जा सकता है।  

CBSE 12th Result 2026: 12वीं रिजल्ट से जुड़ी डेट्स 

छात्र CBSE 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी मुख्य डेट्स और अपडेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। साथ ही, यहां से जानें एग्जाम रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट्स। 

इवेंट  डिटेल्स 
बोर्ड का नाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
एग्जाम की डेट  17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026
एक्सपेक्टेड रिजल्ट डेट 30 अप्रैल - 05 मई, 2026
छात्रों की संख्या लगभग 18.5 लाख
ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in
रिजल्ट पोर्टल results.cbse.nic.in

CBSE Class 12th Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स

भारी ट्रैफिक के कारण कभी-कभी वेबसाइट स्लो हो जाती है, ऐसे में आप इन ऑप्शनल पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं:

  1. cbse.gov.in 
  2. results.cbse.nic.in 
  3. cbseresults.nic.in    
  4. digilocker.gov.in 
  5. UMANG APP 
  6. SMS

ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें? 

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। साथ ही, अपनी-अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'CBSE Class 12 Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, और एडमिट कार्ड आईडी फिल करें।
  4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

अन्य माध्यमों से भी देखें रिजल्ट

इंटरनेट न होने या वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र इन तरीकों का उपयोग कर सकते हैं:

  • DigiLocker: छात्र डिजिलॉकर ऐप पर लॉगिन करके अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
  • UMANG App: उमंग ऐप के जरिए भी छात्र अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे।
  • SMS: बोर्ड द्वारा जारी विशिष्ट नंबर पर अपना रोल नंबर भेजकर भी परिणाम मंगाया जा सकता है।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 20, 2026, 13:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News