CGBSE 5th-8th Result OUT: छत्तीसगढ़ 5वीं और 8वीं का रिजल्ट घोषित, रोल नंबर से करें चेक
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 5वीं और 8वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए है। छात्र स्कोरकार्ड के लिए अपने स्कूल में जाकर टीचर्स से ले सकते हैं। यहां से जाने जानकारी।
CG Board Class 5th & 8th Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म कर दिया है। बोर्ड ने शैक्षणिक सेशन 2025-26 के लिए 5वीं और 8वीं के फाइनल एग्जाम का रिजल्ट आज 30 अप्रैल 206 को ऑफिशियल रूप से घोषित कर दिए हैं।
इस साल एग्जाम में शामिल हुए छात्रों को अब स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। साथ ही, छात्र अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in से रिजल्ट को चेक करें।
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
छत्तीसगढ़ बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्र रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के साथ बोर्ड की अपडेट्स देखने के लिए यहां दी गई टेबल को चेक करें।
| इवेंट | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) |
| कक्षाएं | 5वीं और 8वीं |
| रिजल्ट की स्थिति | घोषित (Declared) |
| चेक करने का तरीका | ऑनलाइन / स्कूल स्तर पर |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cgbse.nic.in |
अपना रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट देखने के लिए आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1. ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर लॉगिन करें।
2. होमपेज पर 'Class 5th Result 2026' या 'Class 8th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें।
4.'Submit' बटन दबाते ही आपकी मार्कशीट सामने आ जाएगी।
5. भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
Passing Criteria: पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
छत्तीसगढ़ बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को अगली कक्षा में प्रोमोट होने के लिए हर सब्जेक्ट में कुल मिलाकर कम से कम 33% मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य है।
- ग्रेडिंग सिस्टम: बोर्ड मार्क्स के साथ-साथ ग्रेड (A, B, C, D) भी प्रदान करता है।
- सप्लीमेंट्री एग्जाम: जो छात्र किसी एक या दो विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उन्हें विभाग द्वारा आयोजित सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाएगा।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.