CG Forest Guard Recruitment 2024: वन विभाग में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, छत्तीसगढ़ में फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन नहीं किया था, वे अब आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, पहले इन पदों के लिए 20 मई 2023 से 11 जून 2023 तक आवेदन लिए गए थे, लेकिन हाल ही में जारी नई सूचना के अनुसार, उम्मीदवार अब इस भर्ती के लिए 12 जून से 1 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Chhattisgarh Forest Guard Bharti 2024: छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती हाइलाइट्स
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार ने सीजी वन रक्षक भर्ती के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन जारी किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 जून 2024 से 01 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीजी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2024 के बारे में अधिक जानकारी - पात्रता मानदंड, आवेदन कैसे करें, महत्वपूर्ण तिथियां, योग्यताएं, आवेदन शुल्क, ऑनलाइन आवेदन पत्र, आदि नीचे दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 का अवलोकन | |
संगठन का नाम | छत्तीसगढ़ वन विभाग |
पद का नाम | वन रक्षक |
रिक्त पदों की संख्या | 1484 |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
नौकरी करने का स्थान | छत्तीसगढ |
आधिकारिक वेबसाइट | forest.cg.gov.in |
वनरक्षक के 1484 पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन भरने के लिए विज्ञापन |
छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?
छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग में वन रक्षक के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच कर लें। आप नीचे दिए गए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शारीरिक मानकों के संदर्भ में पात्रता मानदंड पा सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता: इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
आयु-सीमा; छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवार के न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भारत सरकार के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
CG Forest Guard Vacancy 2024: छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने के आसान चरण यहां देखे जा सकते हैं:
- छत्तीसगढ़ वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: http://forest.cg.gov.in/
- "वन रक्षक भर्ती 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- "ऑनलाइन आवेदन करें" बटन पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
Forest Department Recruitment 2024; चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2024 के लिए वन रक्षक पदों के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे।
- शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
आगामी प्रवेश/प्रतियोगी परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार जागरण जोश मॉक टेस्ट देख सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation