CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026: सीजी मंडी निरीक्षक सब-इंस्पेक्टर के 200 पद, तुरंत vyapamcg.cgstate.gov.in करें Apply

Last Updated: Feb 23, 2026, 14:23 IST

CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में मंडी निरीक्षक सब-इंस्पेक्टर के 200 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी, 2026 को समाप्त होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन vyapamcg.cgstate.gov.in पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026
CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026

CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड में उप निरीक्षक के 200 रिक्त पदों पर आवेदन समाप्त होने जा रहे हैं। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, सीजी निरीक्षक के पद पर आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी है। जिसके बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन 

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत मंडी सब - इंस्पेक्टर के 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न मंडियों में तकनीकी और प्रशासनिक कार्यक्षमता को बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। संबंधित भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 फरवरी को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुरू की गई थी। इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि 27 फरवरी शाम 5 बजे तक आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड ने मंडी सब - इंस्पेक्टर के 200 रिक्त पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 6 फरवरी को शुरू की थी। जिसकी अंतिम तिथि अब समाप्त होने जा रही है। भर्ती से संबंधित विवरण नीचे टेबल में देखें।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड

पद का नाम 

सब - इंस्पेक्टर

पदों की संख्या 

200 

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 

6 से 27 फरवरी, 2026 शाम 5 बजे तक

शैक्षणिक योग्यता 

ग्रेजुएट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

vyapamcg.cgstate.gov.in

CG Mandi Nirikshak Vacancy Application Fees: आवेदन शुल्क 

सीजी मंडी निरीक्षक भर्ती 2026 आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। जनरल कैटेगरी को 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग को 250 रुपये और एससी, एसटी और पीडब्लयूडी को 200 रुपये तय किया है।

CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड का उद्देश्य सब - इंस्पेक्टर के कुल 200 रिक्त पदों को भरना है। जिसमें जनरल के 75 पद, एसटी 58 बैकलॉक 20 पद, एससी 22 पद और ओबीसी के 25 रिक्त पद शामिल हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

सीजी मंडी निरीक्षक आवेदन लिंक 

यहां क्लिक करें

CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, ऑनलाइन आवेदन लिंक पर जाएं। 

  3. अब छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड, उप निरीक्षक पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपनी पर्सनल डिटेल सहित विवरण दर्ज करें। 

  5. फोटो, सिग्नेचर सहित डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 23, 2026, 11:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News