CG TET Admit Card 2026 OUT: सीजी टीईटी एडमिट कार्ड जारी, vyapamcg.cgstate.gov.in पर Direct Link

Last Updated: Jan 22, 2026, 11:38 IST

vyapamcg.cgstate.gov.in admit card OUT: छत्तीसगढ़ टीचर एबिलिटी टेस्ट (CG TET) 2026 का एडमिट कार्ड अब जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है। परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी और इसे कुल 20 जिलों में दो शिफ्टों में संपन्न किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने हॉल टिकट और परीक्षा शिफ्ट का समय ध्यानपूर्वक देखें।

सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी
सीजी टीईटी एडमिट कार्ड 2026 जारी

vyapamcg.cgstate.gov.in admit card OUT: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने CG TET 2026 एडमिट कार्ड 19 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसमें परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देश शामिल हैं।

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें और परीक्षा से पहले सभी विवरण सही से जांच लें।

CG Vyapam CG TET Admit Card 2026- सीजी टेट एडमिट कार्ड हाइलाइट्स

  • बोर्ड का नाम: छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्ज़ामिनेशन बोर्ड (CG Vyapam)

  • परीक्षा का नाम: छत्तीसगढ़ टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CG TET) 2026

  • एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख: 19 जनवरी 2026

  • परीक्षा तिथि: 01 फरवरी 2026

  • आधिकारिक वेबसाइट: vyapam.cgstate.gov.in

Also Check: CG TET Exam Date 2026

vyapamcg.cgstate.gov.in Admit Card 2026 OUT

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए CGTET Admit Card 2025-26 को 19 जनवरी 2026 को ऑनलाइन जारी कर दिया है। उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी टीईटी परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन 13 नवंबर से 8 दिसंबर तक लिए गए थे।

Screenshot 2026-01-19 163748

CGTET Admit Card 2026 Direct Link 

उम्मीदवार जिसने सीजीटेट परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CG TET Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

सीजी टेट एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से सीजी टेट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर CG TET Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

ध्यान रखें कि परीक्षा के दिन सभी परीक्षार्थी कम से कम दो घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँच जाएं, ताकि पहचान पत्र की जांच और फ्रिस्किंग के बाद समय पर प्रवेश दिया जा सके। बेहतर होगा कि परीक्षार्थी परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र की लोकेशन से परिचित हो जाएं। प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र पूरा डाउनलोड करें और उसकी प्रिंट कॉपी लेकर ही परीक्षा केंद्र जाएं। प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र से संबंधित कोई समस्या होती है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 22, 2026, 11:38 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News