CGPSC Prelims Result 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी), जल्द ही सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का परिणाम जारी करेगा। जो उम्मीदवार सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। राज्य प्रशासनिक सेवा, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी, प्रधान अधिकारी/सहायक निदेशक और विभिन्न अन्य पदों के लिए कुल 242 रिक्तियां जारी की गई हैं। प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
CGPSC Result 2024 Kab Aayega?
सीजीपीएससी द्वारा अभी तक परिणाम तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक बार सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, परिणाम सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।प्रीलिम्स में पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे, जो अप्रैल या मई 2024 में आयोजित होने की संभावना है। मुख्य परीक्षा की तारीखों के बारे में आधिकारिक अधिसूचना सीजीपीएससी वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।
CGPSC Prelims Cut Off 2024: अपेक्षित सीजीपीएससी प्रीलिम्स कट ऑफ
सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 33 % अंक और एससी,एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 23 % अंक प्राप्त करने होंगे। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रीलिम्स की संभावित कटऑफ देख सकते हैं।
| श्रेणी | सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 की संभावित कटऑफ |
| GEN | 112 - 118 |
| OBC | 100 - 107 |
| SC | 98 - 104 |
| ST | 96 - 100 |
CGPSC Prelims Result 2024: सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा हाइलाइट
सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि उत्तर पुस्तिका की मूल्यांकन प्रक्रिया होने के बाद मेरिट लिस्ट के रूप में परिणाम आधिकारिक तौर पर https://psc.cg.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवाक आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक भी एक्टिव होने के बाद अपना रिजल्ट देख सकेंगे। सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के बारे में सभी विवरण यहां देखें:
| परीक्षा का नाम | सीजीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 |
| द्वारा आयोजित | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) |
| परीक्षा तिथि | 11 फरवरी 2024 |
| वर्ग | सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| चयन प्रक्रिया का अगला चरण | मुख्य परीक्षा |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://psc.cg.gov.in/ |
कैसे डाउनलोड करें CGPSC Prelims Result 2024?
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम और मुख्य परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए सीजीपीएससी वेबसाइट देखते रहें।
CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के आसान चरण यहां दिए गए हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट:- https://psc.cg.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर "Results" टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद "State Service (Preliminary) Examination-2023" लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अंत में, अपना रोल नंबर खोजें।
CGPSC Result 2024 PDF पर उल्लेखित विवरण
- परीक्षा का नाम: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC)
- परीक्षा का प्रकार: प्रारंभिक परीक्षा/मुख्य परीक्षा/साक्षात्कार (जिसके लिए परिणाम जारी किया गया है)
- वर्ष: 2024
- परीक्षा तिथि: (परीक्षा की तारीख)
- परीक्षा केंद्र: (परीक्षा केंद्र का नाम)
- पद का नाम: (जिस पद के लिए परिणाम जारी किया गया है)
- अनुक्रमांक: (उम्मीदवार का अनुक्रमांक)
- नाम: (उम्मीदवार का नाम)
- पिता का नाम: (पिता का नाम)
- जन्म तिथि: (जन्म तिथि)
- लिंग: (लिंग)
- श्रेणी: (श्रेणी)
- परीक्षा में प्राप्त अंक: (प्रत्येक विषय के लिए प्राप्त अंक)
- कुल अंक: (कुल प्राप्त अंक)
- योग्यता: (उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण)
छत्तीसगढ़ पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा 13 जून से 16 जून, 2024 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation