CGPSC Prelims Result 2026 OUT: सीजीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट psc.cg.gov.in पर घोषित, डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF
CGPSC Prelims Result 2026 OUT: CGPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट 25 मार्च 2026 को आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 238 पदों को भरा जाएगा। सीजीपीएससी मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।
CGPSC Prelims Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 25 मार्च 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर राज्य सेवा परीक्षा (SSE) 2026 (प्रारंभिक परीक्षा) का रिजल्ट जारी कर दिया है। यह रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें 22 फरवरी 2026 को आयोजित प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले सभी पास उम्मीदवारों को रोल नंबर दिए गए है। प्रारंभिक परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।
CGPSC Prelims Result 2026 जारी
छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 238 पद भरे जाएंगे। SSE प्रारंभिक परीक्षा के GS पेपर 1 और GS पेपर 2 का रिजल्ट PDF में जारी होगा। जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस PDF में होगा, वे मुख्य परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। मुख्य परीक्षा 16 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित होगी। उम्मीदवार सीजीपीएससी परीक्षा से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) |
| परीक्षा का नाम | CGPSC SSE प्रारंभिक परीक्षा |
| पद का नाम | सिविल सेवा / पुलिस सेवा |
| कुल पदों की संख्या | 238 |
| प्रारंभिक परीक्षा तिथि | 22 फरवरी 2026 |
| प्रारंभिक रिजल्ट तिथि | 25 मार्च 2026 |
| मुख्य परीक्षा तिथि | 16 से 19 मई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | psc.cg.gov.in |
CGPSC Result 2026 PDF Download Link
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए CGPSC प्रीलिम्स रिजल्ट का पीडीएफ लिंक 25 मार्च 2026 को CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर एक्टिव कर दिया है। मेरिट लिस्ट पीडीएफ में पास उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। हमने उम्मीदवारों की आासानी के लिए रिजल्ट तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में दिया है।
| CGPSC Prelims Result 2026 PDF Link |
CGPSC Result 2026 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार CGPSC प्रीलिम्स का परिणाम मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर ‘What’s New’ सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, “STATE_SERVICE_EXAMINATION-2025_PRELIMS_WRITTEN_EXAM_RESULT (25-03-2026)” पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट PDF में खुल जाएगी, जिसमें पास हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए होंगे।
-
उसमें अपना रोल नंबर चेक करें और डाउनलोड करके सेव कर लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.