छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती 2026: द्वितीय स्तर की लिखित परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 13 दिसंबर को होगी परीक्षा

Last Updated: Oct 6, 2026, 09:10 IST

CG Vyapam Forest Guard Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ वन रक्षक भर्ती 2026 की द्वितीय स्तर की लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर से 26 अक्टूबर तक जमा किए जा सकते हैं। परीक्षा 13 दिसंबर को रायपुर में आयोजित होगी, जिसका एडमिट कार्ड 7 दिसंबर को जारी होगा।

CG Vyapam Forest Guard Bharti 2026 से संबंधित सभी डिटेल्स यहां देखें।
CG Vyapam Forest Guard Bharti 2026 से संबंधित सभी डिटेल्स यहां देखें।

Chhattisgarh Forest Guard Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में वनरक्षक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में आगे बढ़ते हुए द्वितीय स्तर की लिखित भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वनबल प्रमुख, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत वनरक्षक पदों के लिए यह परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित विज्ञप्ति में आवेदन, परीक्षा और प्रवेश पत्र की महत्वपूर्ण तिथियां जारी की गई हैं।

CG Forest Guard Bharti 2026 Notice 

30 सितंबर से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन

वनरक्षक पदों के लिए द्वितीय स्तर की लिखित परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी मंडल की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

13 दिसंबर 2026 को होगी लिखित परीक्षा

जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वनरक्षक भर्ती की द्वितीय स्तर की लिखित परीक्षा की संभावित तिथि 13 दिसंबर 2026, रविवार निर्धारित की गई है। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी।परीक्षा का केंद्र रायपुर निर्धारित किया गया है।

7 दिसंबर को जारी होगा एडमिट कार्ड

वनरक्षक लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 7 दिसंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार तय तारीख से बोर्ड के पोर्टल से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा केंद्र, समय और अन्य आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें।

परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। नोटिस के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस किया जाएगा। परीक्षा शुल्क की वापसी उसी बैंक खाते में की जाएगी, जिस बैंक खाते से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन के दौरान परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

Chhattisgarh Forest Guard Exam 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

उम्मीदवार नीचे दी तालिका में वनरक्षक लिखित परीक्षा 2026 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।

विवरण

तारीख/समय

ऑनलाइन आवेदन शुरू

30 सितंबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

26 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे तक

संभावित परीक्षा तिथि

13 दिसंबर 2026, रविवार

परीक्षा का समय

सुबह 10:00 से दोपहर 12:15 बजे तक

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

7 दिसंबर 2026

परीक्षा केंद्र

रायपुर

कहां से करें आवेदन?

वनरक्षक द्वितीय स्तर की लिखित भर्ती परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट-egssb.cgstate.gov.in पर जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञप्ति में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों, पात्रता संबंधी विवरण और शुल्क से जुड़ी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Oct 6, 2026, 08:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News