CRPF Tradesman Apply Online 2026: सीआरपीएफ ट्रेड्समैन के 9195 पदों पर रजिस्ट्रेशन आज से, पात्रता मानदंड सहित डिटेल जानें
CRPF Tradesman Recruitment 2026 Apply Online: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने सीपीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के 9195 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया सहित डिटेल लेख में देख सकते हैं।
CRPF Tradesman Recruitment 2026 Apply Online: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CRPF) ने सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन तथा पायनियर) पदों पर गृह मंत्रालय द्वारा आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए पुरुष/महिला उम्मीदवारों के कुल 9195 रिक्त पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। 10वीं पास उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रिक किए गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
CRPF Tradesman Recruitment 2026: हाइलाइट्स
सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2026 के कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21-27 वर्ष होनी चाहिए, जबकि ड्राइवर को छोड़कर सभी ट्रेडों के लिए आयु सीमा 18-23 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी। आवेदन से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए नीचे टेबल में दिया गया विवरण देखें:
| संगठन का नाम | केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CRPF) |
| पोस्ट का नाम | कांस्टेबल (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन तथा पायनियर) |
| एप्लिकेशन मोड | ऑनलाइन |
| रिक्त पदों की संख्या | 9195 |
| रजिस्ट्रेशन करने की तिथि | 20 अप्रैल से 19 मई, 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं पास |
| वेतन | 21,700 रूपये से - 69,100 रुपये (पे लेवल 3) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.rect.crpf.gov.in |
CRPF Tradesman Recruitment 2026 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
सीआरपीएफ ट्रेड्समैन भर्ती 2026 आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित पात्रता मानदंड होना आवश्यक है।
| पोस्ट का नाम | शैक्षणिक योग्यता | तकनीकी योग्यता |
| ड्राइवर | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष योग्यता | भारी परिवहन चलाने का लाइसेंस और भर्ती के समय ड्राइविंग टेस्ट पास होना चाहिए। |
| मैकेनिक मोटर वाहन | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। | आईटीआई से मैकेनिकल मोटर वाहन में 2 वर्षीय प्रमाण पत्र |
| अन्य ट्रेड्समैन के लिए | मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम मैट्रिकुलेशन या समकक्ष योग्यता | निपुणता एवं कार्य अनुभव |
| पायनियर विंग | किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास या समकक्ष योग्यता | ट्रेड्स या इलेक्ट्रिशियन में 1 साल का अनुभव। ट्रेड सर्टिफिकेट प्राप्त कैंडिडेट को प्राथमिकता। |
CRPF Tradesman Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क
सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला (सभी श्रेणियां) उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान BHIM, UPI, नेट बैंकिंग, Visa, Mastercard, Maestro, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड और CSC वॉलेट के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।
CRPF Tradesman Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन लिंक
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CRPF) ट्रेड्समैन कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल, 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां लेख में उपलब्ध करा दिया है, जिसपर क्लिक कर आप अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा भर सकते हैं।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.