CSIR NET Admit Card 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड csirnet.nta.nic.in जारी, 17 जुलाई से एग्जाम
CSIR UGC NET Admit Card 2026: एनटीए की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। एग्जाम का आयोजन 17 और 18 जुलाई, 2026 होने जा रहा है।
CSIR UGC NET Admit Card 2026: सीएसआईआर ने यूजीसी नेट जून एग्जाम 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 17 और 18 जुलाई के एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार, जून सत्र की परीक्षा पांच विषयों पृथ्वी विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान के लिए आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि किसी भी कैंडिडेट को ऑफलाइन माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर ही अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद ही डाउनलोड करना होगा।
CSIR UGC NET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 का आयोजन कुल 5 विषयों के लिए किया जा रहा है। एग्जाम दो दिन तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। जून सत्र की परीक्षा पांच विषयों पृथ्वी विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान के लिए 17 और 18 जुलाई,2026 को आयोजित होने जा रही है।
| सीएसआईआर यूजीसी नेट ए़डमिट कार्ड 2026 |
CSIR UGC NET Admit Card 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
जो उम्मीदवार यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 में शामिल होने जा रहे हैं, वे नीचे दिए गए टेबल में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं।
| विषय | एग्जाम डेट | शिफ्ट टाइम |
| गणितीय विज्ञान | 17 जुलाई 2026 | दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
| पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और गृह विज्ञान | 18 जुलाई 2026 | सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
| रासायनिक विज्ञान | 18 जुलाई 2026 | सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| जीव विज्ञान | 17 जुलाई 2026 | सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| भौतिक विज्ञान | 17 जुलाई 2026 | दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक |
CSIR NET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में उल्लेखित डिटेल्स
सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 में निम्नलिखित डिटेल्स शामिल रहेंगी:
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- सीएसआईआर एग्जाम डेट और टाइम
- एग्जाम सेंटर डिटेल्स
- रिपोर्टिंग टाइम आदि।
CSIR UGC NET Admit Card 2026: परीक्षा से संंबंधित दिशा - निर्देश
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। ताकि एग्जाम सेंटर पर पहुंचने तक सभी चेकिंग समय से पूरी हो सकें। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं को साथ ले जाने से बचें।
एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है। अंतिम समय में होने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए परीक्षा केंद्र के सटीक स्थान की पहले से ही पुष्टि कर लें और परीक्षा के बाद भी एडमिट कार्ड को संभाल कर रखें, क्योंकि परिणाम, काउंसलिंग या DV के लिए बाद में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।
CSIR UGC NET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर,CSIR UGC NET Admit Card 2026 पर जाएं।
स्टेप 3 स्क्रीन पर लॉगिन विंडो पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 5 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.