DDA Bharti 2022: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) जल्द ही असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल)- बी, प्रोग्रामर, जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा) बी और प्लानिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए अपनी वेबसाइट यानी dda.gov.in पर अधिसूचना जारी करेगा. रिपोर्ट के अनुसार, डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन 11 जून 2022 से शुरू होगा. आवश्यक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को 10 जुलाई 2022 से पहले आवेदन करना होगा.
डीडीए आवेदकों के लिए ऑनलाइन परीक्षा भी आयोजित करेगा. डीडीए परीक्षा संभावित रूप से 01 से 30 सितंबर 2022 तक आयोजित होने वाली है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे डीडीए जेई भर्ती 2022 के बारे में सभी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना की प्रतीक्षा करें.
डीडीए टेंटेटिव इवेंट शेड्यूल
डीडीए ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 11 जून 2022
डीडीए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 10 जुलाई 2022
DDA ऑनलाइन परीक्षा तिथि -01 सितंबर से 30 सितंबर 2022
डीडीएस भर्ती 2022 टेंटेटिव रिक्ति विवरण:
पोस्ट कोड | पद का नाम | ग्रुप | पे मेट्रिक्स 7वें CPC के अनुसार | कुल रिक्तियां |
01 | असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) | A | Level 10 | 01 |
02 | जूनियर इंजीनियर (सिविल) | B | Level 6 | 220 |
03 | जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मेकेनिकल) | B | Level 6 | 35 |
04 | प्रोग्रामर | B | Level 6 | 02 |
05 | जूनियर ट्रांसलेटर (ऑफिशियल लैंग्वेज) | B | Level 6 | 06 |
06 | प्लानिंग असिस्टेंट | B | Level 7 | 15 |
कुल |
|
| 279 |
डीडीए भर्ती 2022 पात्रता मानदंड:
जेई - संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा.
अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार पात्रता शर्तों की जांच कर सकते हैं.
डीडीए भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार दिल्ली विकास प्राधिकरण की वेबसाइट यानी www.dda.gov.in पर 11 जून 2022 (सुबह 10:00 बजे) से “नौकरियां -» सीधी भर्ती 2022” लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation