Delhi CM SHRI School 11th Result आज होगा जारी, कुछ देर में edudel.nic.in पर होगा रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिव
दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने मुख्यमंत्री श्री विद्यालय 11वीं के एडमिशन एग्जाम 2026 के रिजल्ट ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। 7 मई 2026 को हुए एग्जाम में शामिल हुए छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट पर मार्क्स को जल्द देख पाएंगे।
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले और 'मुख्यमंत्री जनकल्याण' के तहत उत्कृष्ट कैटेगरी के CM SHRI Schools में 11वीं में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) आज यानी 25 मई 2026 को कक्षा 11वीं का एडमिशन टेस्ट रिजल्ट कभी भी घोषित किया जा सकता है।
जो भी छात्र 7 और 9 मई 2026 को आयोजित हुए इस एंट्रेंस एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर लॉगिन करके रिजल्ट को देख सकते हैं। साथ ही, रिजल्ट घोषित होने के बाद ऑफिशियल लिंक को कुछ ही समय में पोर्टल पर लाइव कर दिया जाएगा।
CM SHRI School Class 11 Result की इंपोर्टेंट डेट्स
एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छात्र नीचे दी गई इन जरूरी डेट्स और डिटेल्स को देख सकते हैं।
| इवेंट | डेट और टाइम |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | 01 मई 2026 |
| कक्षा 11वीं एंट्रेंस एग्जाम | 07 और 09 मई 2026 |
| रिजल्ट की घोषणा | 25 मई 2026 (आज) |
| स्कूल अलॉटमेंट और रिपोर्टिंग | जल्द ही जारी होगी |
DoE पोर्टल से कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
छात्र या पेरेंट्स घर बैठे इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
- दिल्ली शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "What's New" या "Public Circulars" सेक्शन में दिख रहे "CM SHRI Schools Admission Test - 2026 Class 11 Result" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। वहां अपनी जरूरी क्रेडेंशियल्स रोल नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट और अलॉटेड स्कूल की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.