मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना: श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त उच्च शिक्षा, जानें कैसे उठाएं इस बेहतरीन स्कीम का फायदा

Last Updated: May 25, 2026, 16:47 IST

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए फाइनैन्शल मदद प्रदान करता है। इसमें 12वीं के बाद पढ़ाई जारी रखने के लिए छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर ट्यूशन और सभी फीस के लिए लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना: श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त उच्च शिक्षा, जानें कैसे उठाएं इस बेहतरीन स्कीम का फायदा
मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना: श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी मुफ्त उच्च शिक्षा, जानें कैसे उठाएं इस बेहतरीन स्कीम का फायदा

मध्य प्रदेश सरकार की 'मुख्यमंत्री जनकल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना' गरीब और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है। 12वीं बोर्ड एग्जाम पास कर चुके ऐसे स्टूडेंट्स, जो श्रमिक परिवार से आते हैं। साथ ही, आर्थिक रूप से काफी कमजोर होते हैं। उन छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद चाहिए होती है, ऐसे में वह छात्र मुख्यमंत्री जनकल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना का संचालन श्रम विभाग द्वारा किया जाता है। 

इस योजना में सरकार तकनीकी, व्यावसायिक और सामान्य उच्च शिक्षा सिलेबस की पूरी फीस खुद जमा करती है। यदि आपके माता-पिता भी असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में रजिस्टर्ड होते हैं, तो आप इस योजना का लाभ उठाकर अपने सपनों के कॉलेज में बिल्कुल मुफ्त पढ़ाई कर सकते हैं। इस योजना की पूरी जानकारी, एलिजिबिलिटी और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया जानने के लिए यहां देखें।

योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के छात्रों को फाइनैन्शल सहायता प्रदान करना है। इसके तहत ग्रेजुएशन, पोस्ट- ग्रेजुएशन, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, आईटीआई (ITI), इंजीनियरिंग, मेडिकल और लॉ जैसे कोर्सेज की पूरी फीस राज्य सरकार द्वारा भरी जाती है। इसमें एडमिशन फीस और शिक्षण फीस दोनों ही शामिल हैं।

योजना की महत्वपूर्ण लॉगिन क्रेडेंशियल्स और डिटेल्स 

योजना का नाम

मुख्यमंत्री जनकल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना

किसके द्वारा शुरू की गई

मध्य प्रदेश सरकार (उच्च शिक्षा विभाग)

लाभार्थी

असंगठित क्षेत्र के रजिस्टर्ड श्रमिकों के बच्चे

ऑफिशियल वेबसाइट

www.medhavikalyan.mp.gov.in/ 

रजिस्ट्रेशन का मोड 

ऑनलाइन (Online)

किन कोर्सेज के लिए मिलेगी सहायता?

यह योजना केवल सामान्य कॉलेज के लिए नहीं है, बल्कि देश के बड़े-बड़े संस्थानों में पढ़ाई के लिए भी पूरी फीस देती है:

  • व्यावसायिक कोर्सेज: इंजीनियरिंग (BE/B.Tech), मेडिकल (MBBS/BAMS), मैनेजमेंट (MBA), और लॉ (LLB/LLM) की पढ़ाई।
  • राष्ट्रीय स्तर के संस्थान: यदि छात्र का चयन IIT, NIT, IIM, AIIMS या नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) में होता है, तो उसकी भी पूरी फीस सरकार देगी।
  • सामान्य कोर्सेज: शासकीय और अनुदान प्राप्त कॉलेजों में BA, BSc, BCom, MA, MSc आदि।
  • पॉलीटेक्निक और ITI: सभी सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज और आईटीआई कोर्सेज।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें? 

योजना का लाभ उठाने के लिए छात्रों को मध्य प्रदेश स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा:

  1. मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल www.medhavikalyan.mp.gov.in/ पर विजिट करें।
  2. यदि आप नए छात्र हैं, तो 'Register Yourself' पर क्लिक करके अपनी आईडी और आधार के जरिए प्रोफाइल बनाएं।
  3. लॉगिन करने के बाद "मुख्यमंत्री जनकल्याण शिक्षा प्रोत्साहन योजना" के लिंक पर क्लिक करें।
  4. फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, कॉलेज का नाम, फीस की जानकारी और माता-पिता के श्रमिक कार्ड का नंबर दर्ज करें।
  5. मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।
  6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट लें और अपने कॉलेज में जमा करें, जहां से आपके फॉर्म को वेरीफाई करके मंजूरी के लिए आगे भेजा जाएगा।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 25, 2026, 16:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News