(OUT) Delhi CM Shri School Result 2026: दिल्ली CM SHRI स्कूल एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी, edudel.nic.in से करें स्कोर चेक
शिक्षा निदेशालय (DoE), दिल्ली द्वारा कक्षा 6 और 9 के लिए आयोजित CM SHRI स्कूल एंट्रेंस एग्जाम 2026 के रिजल्ट आज, 30 अप्रैल 2026 को घोषित हो गया हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर छात्र जल्द अपना स्कोर चेक करें।
Delhi CM Shri School Result 2026 OUT: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में आधुनिक शिक्षा और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा कक्षा 6 और 9 के लिए आयोजित CM SHRI School Entrance Test 2026 का रिजल्ट आज यानी 30 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया गया है।
13 अप्रैल 2026 को आयोजित हुए कक्षा 6 और 9 के एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट का छात्र अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार हैं। 75 विशेष सेंटर्स पर आयोजित किए गए ये एग्जाम दिल्ली के प्रमुख सीएम श्री स्कूलों में ए़डमिशन का द्वार हैं, जो आधुनिक बुनियादी ढांचे और विशेष कौशल-आधारित शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अगर आपने इस एग्जाम में भाग लिया है, तो आप ऑफिशियल पोर्टल edudel.nic.in पर जाकर अपने मार्क्स और मेरिट लिस्ट को देख सकते हैं।
Delhi CM Shri School Result 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
| इवेंट | जानकारी |
| एग्जाम का नाम | दिल्ली CM SHRI स्कूल प्रवेश एग्जाम 2026 |
| कक्षाएं | 6वीं और 9वीं |
| रिजल्ट की डेट | 30 अप्रैल 2026 (OUT) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| अगला चरण | डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट |
Delhi CM Shri School रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
रिजल्ट कैसे चेक करें?
Delhi CM Shri School 2026 का रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है। छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. शिक्षा निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "CM SHRI Admission Result 2026-27" के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।
4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंटआउट या PDF सुरक्षित जरूर रख लें।
Qualifying Marks: पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?
CM SHRI स्कूलों में मेरिट लिस्ट में आने के लिए न्यूनतम मार्क्स की आवश्यकता होती है:
- सामान्य श्रेणी (General): कुल मार्क्स का कम से कम 25%।
- आरक्षित श्रेणी (Reserved): कुल मार्क्स का कम से कम 20%।
केवल एग्जाम पास करना ही एडमिशन की गारंटी नहीं है। अंतिम चयन आपकी रैंक, स्कूल की चॉइस और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।
कक्षा 11वीं के छात्रों के लिए अपडेट
जिन छात्रों ने कक्षा 11वीं के लिए रजिस्टर किया है, उनके एग्जाम 7 मई 2026 को आयोजित की जाएगें। साथ ही, उनके एडमिट कार्ड 1 मई से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.