Heatwave Alert Schools 2026: दिल्ली सरकार ने बढ़ती गर्मी में लागू किया 'रेड अलर्ट', जानें नई गाइडलाइन्स

Last Updated: Apr 22, 2026, 11:43 IST

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और चढ़ते पारे को देखते हुए सरकार ने बच्चों की सेहत का ध्यान में रखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। आप गाइडलाइन्स और सरकार के नियम को जानने के लिए यहां पढ़े। 

Delhi Heatwave Alert Schools 2026
Delhi Heatwave Alert Schools 2026

Delhi Heatwave Alert Schools 2026: दिल्ली में सूरज की तपिश गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए दिल्ली सरकार और शिक्षा निदेशालय (DoE) ने बच्चों की सुरक्षा और उनकी सेहत का ध्यान रखते हुए राजधानी में 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है। साथ ही, स्कूलों के लिए सख्त गाइडलाइन्स जारी की गई हैं। इन गाइडलाइन्स का मकसद बच्चों को लू और डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रखना है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 'रेड अलर्ट' जारी किया है। ऐसे में स्कूलों को इन सख्त नियमों का पालन करना जरूरी होगा। इस नई पहल का सबसे आकर्षक हिस्सा है 'वॉटर बेल', जो अब दिल्ली के हर स्कूल में गूंजेगी। सरकार का मास्टर प्लान जानने के लिए यहां देखें। 

अब पढ़ाई से पहले पानी: क्या है 'वॉटर बेल' पहल?

गर्मी में बच्चे अक्सर खेल-कूद या पढ़ाई के चक्कर में पानी पीना भूल जाते हैं, जिसके कारण बच्चों को डिहाइड्रेशन हो जाती है। इसके कारण बच्चों की तबीयत में भी काफी असर पड़ता है। इन समस्याओं को रोकने के लिए सरकार ने 'वॉटर बेल' की शुरुआत की है।

  • हर घंटे घंटी: स्कूल में हर 45 से 60 मिनट के अंतराल पर एक विशेष घंटी बजाई जाएगी, तब बच्चे पानी पिएंगे। 
  • अनिवार्य ब्रेक: इस घंटी के बजते ही टीचर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि हर बच्चा थोड़ा पानी जरूर पिए।
  • हाइड्रेशन पर फोकस: इसका उद्देश्य बच्चों के शरीर में पानी का स्तर बनाए रखना और उन्हें लू से बचाना है।

पेरेंट्स और टीचर्स के लिए निर्देश

सरकार ने पेरेंट्स और टीचर्स को बदलते मौसम के बारे में नियमित जानकारी देंगे। साथ ही, पेरेंट्स को सलाह दी गई है, कि वे बच्चों रोज अपने बच्चों को हल्के रंग और कॉटन के कपड़े पहनाकर ही स्कूल भेजें। साथ ही, बच्चों की हाईजीन को लेकर भी काफी ज्यादा ध्यान देने को कहा गया है। 

स्कूल गाइडलाइन्स 2026: मुख्य बिंदु

सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स में केवल पानी ही नहीं, बल्कि बच्चों की पूरी दिनचर्या में बदलाव के निर्देश दिए गए हैं।

1. आउटडोर एक्टिविटी पर रोक

दोपहर की कड़ी धूप से बचाने के लिए अब स्कूलों में खुले मैदान में होने वाली सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।

  • मॉर्निंग असेंबली: अब धूप में प्रार्थना सभा नहीं होगी। इसे या तो कम समय के लिए किया जाएगा या फिर कवर्ड एरिया/क्लासरूम में शिफ्ट किया जाएगा।

  • खेलकूद: पीटी (PT) और गेम्स पीरियड अब इनडोर ही आयोजित किए जाएंगे।

2. 'बडी सिस्टम' 

एक अनोखी पहल के तहत बच्चों को 'बडी' (दोस्त) के जोड़ों में बांटा जाएगा। हर बच्चा अपने साथी की सेहत पर नजर रखेगा। अगर किसी बच्चे को चक्कर आए या सुस्ती लगे, तो उसका पार्टनर तुरंत टीचर को इसकी जानकारी देगा।

New Guidelines for School 2026: नई गाइडलाइन्स का मुख्य पॉइंट्स 

सब्जेक्ट

नियम/निर्देश

वॉटर बेल

हर 45-60 मिनट में अनिवार्य जल-पान ब्रेक।

पीने का पानी

स्कूलों को ठंडे और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करनी होगी।

ड्रेस कोड

बच्चों को ढीले और सूती कपड़े पहनने की सलाह।

असेंबली

धूप में प्रार्थना सभा पूरी तरह प्रतिबंधित।

फर्स्ट एड

ओआरएस (ORS) और प्राथमिक चिकित्सा किट का हर समय तैयार रहना।

नोडल टीचर

हर स्कूल में एक प्रभारी शिक्षक इन नियमों की निगरानी करेगा।

पेरेंट्स और बच्चों के लिए जरूरी टिप्स

सरकार ने स्कूलों के साथ-साथ माता-पिता के लिए भी कुछ सुझाव जारी किए हैं:

  • पानी की बोतल: बच्चों को साथ में पर्याप्त पानी की बोतल भेजें।

  • पौष्टिक आहार: बच्चों के लंच बॉक्स में फल (खीरा, तरबूज) और नींबू पानी जैसी चीजें शामिल करें।

  • सिर ढंककर रखें: स्कूल आते-जाते समय टोपी या छतरी का इस्तेमाल जरूर करें।

दिल्ली सरकार की यह 'वॉटर बेल' पहल बच्चों को तपती गर्मी में सुरक्षित रखने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। अब यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि नियमों का पालन करें और गर्मी को मात दें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 22, 2026, 11:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News