Delhi Police Constable Answer Key 2023 Out: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की ssc.nic.in जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Jan 24, 2024, 15:25 IST

Delhi Police Constable Answer Key 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस परीक्षा 2023 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला में शामिल हुए थे, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अस्थायी उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए पुरुष और महिला के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 14 नवंबर से 03 दिसंबर 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आयोग ने अब उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की रिपॉन्स शीट भी जारी की है।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 के बारे में लेटेस्ट अपडेट यहां देख सकते हैं
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 के बारे में लेटेस्ट अपडेट यहां देख सकते हैं

Delhi Police Constable Answer Key 2023:  कर्मचारी चयन आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार दिल्ली पुलिस परीक्षा 2023 में कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला में उपस्थित हुए थे, वे अस्थायी उत्तर कुंजी अब चेक कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल पुरुष और महिला के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 14 नवंबर से 03 दिसंबर 2023 तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

आयोग ने उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की रिपॉन्स शीट भी जारी की है। उम्मीदवार केवल अपने 'परीक्षा रोल नंबर'और पासवर्ड' के साथ लॉग इन करके दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 तक पहुंच सकते हैं। जो लोग अनंतिम उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 100 रुपये के भुगतान कर 06 से 09 दिसंबर, 2023 तक इसके खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। उम्मीदवार अपने संबंधित रिस्पॉन्स शीट का प्रिंट आउट ले सकते हैं, क्योंकि उपरोक्त निर्दिष्ट समय सीमा के बाद यह उपलब्ध नहीं होगा।

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा 14, 16, 20, 21, 22, 23, 28, 29 और 30 नवंबर 2023 और 1 और 3 दिसंबर 2023 को ऑनलाइन सीबीटी मोड में विभिन केंद्रों पर आयोजित की थी। अब, चूंकि परीक्षा आयोजित हो चुकी है, अधिकारी 6 दिसंबर 2023 को ssc.nic.in पर अनंतिम दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी जारी कर दी गई हैं।

SSC Delhi Police Constable Answer Key Download Link

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023 परीक्षा की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने इसे  ssc.nic.in और ssc.dicialm.com पर जारी किया है।  आधिकारिक उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आंसर की 2023 डाउनलोड लिंक यहां देखें:

इस लिंक पर क्लिक करें (Active) Delhi Police Answer Key 2023 Download

SSC Delhi Police Constable Answer Key Objection Link

संभावित उत्तर कुंजी के संबंध में अभ्यावेदन, यदि कोई हो, 06 दिसंबर 2023 (06:00 PM) से 09 दिसंबर 2023 (06:00 PM) तक 100/- रुपये प्रति चुनौती दिए गए प्रश्न/उत्तर के भुगतान पर ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। 09 दिसंबर 2023 को शाम 06.00 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा।

Delhi Police Constable Answer Key 2023 Marking Scheme: एसएससी दिल्ली पुलिस स्कोर गणना कैसे करें?

उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर की जांच कर सकते हैं।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में 100 अंकों के 100 एकाधिक प्रश्न शामिल थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। अनुत्तरित प्रश्नों (unanswered questions) के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा और न ही काटा जाएगा।

उदाहरण के लिए - आपने 70 प्रश्न चिन्हित किये जिनमें से 60 सही और 10 गलत हैं। 30 चिन्हित नहीं हैं। आप अपने अंकों की गणना कर सकते हैं (70x1 -10x0.25) = 100 में से 67.5 अंक।

दिल्ली पुलिस उत्तर कुंजी 2023 मार्किंग स्कीम
प्रश्नों की कुल संख्या 100 प्रश्न
कुल मार्क की संख्या 100 अंक
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक
ग़लत उत्तर के लिए 0.25 अंक
खाली उत्तर के लिए 00 अंक

Delhi Police Constable Answer Key: हाइलाइट

उम्मीदवार जो  दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल हुए थे वे नीचे दी तालिका से एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं:

दिल्ली पुलिस उत्तर कुंजी 2023
परीक्षा संचालन निकाय का नाम कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)
परीक्षा का नाम दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2023
रिक्त पद 7547
उत्तर कुंजी 6 दिसंबर 2023 रिलीज
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2023 14, 16, 20, 21, 22, 23, 28, 29, 30 नवंबर 2023 और 1, 3 दिसंबर 2023
वेतन 21700 रुपये- 69100 रुपये
नौकरी करने का स्थान दिल्ली और दिल्ली एनसीआर
आधिकारिक वेबसाइट https://delhipolice.gov.in/

Delhi Police Answer Key 2023: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवारों के लिए अपना संभावित स्कोर जानने के लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी को डाउनलोड करना और चेक करना आवश्यक है। दिल्ली पुलिस उत्तर कुंजी 2023 पीडीएफ डाउनलोड करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया यहां दी गई है।

  • एसएससी की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • "दिल्ली पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • "सबमिट" पर क्लिक करें।
  • अपनी संबंधित पाली के लिए उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।

 

 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News