SSC CGL:
SSC CGL भारत में सबसे लोकप्रिय परीक्षाओं में से एक है और देश में सबसे बड़े भर्ती अभियानों में से भी एक है। भारत सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप 'बी' और 'सी' में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए इस परीक्षा को आयोजित किया जाता है। इन पदों से जुड़े मुआवजे काफी संतोषजनक हैं और 7 वें वेतन आयोग के अनुरोध के बाद 01 जनवरी 2016 से लागू होने के बाद यह और भी उच्चतर हो गया है।
SSC CGL: इसमें महिलाओं के लिए क्या है?
कई कारणों की वजह से महिला उम्मीदवार SSC CGL में बहुत रुचि रखती हैं:
कार्य की प्रकृति: जिन पदों के लिए SSC CGL के माध्यम से भर्ती की जाती है, उनमें से ज्यादातर पदों पर निश्चित कार्यालय समय के साथ साथ कलर्कियल जिम्मेदारियां अधिक होती हैं। इसलिए एक महिला द्वारा यह जॉब करते हुए अपने पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बनाये रखना थोड़ा आसान होता है l
महिलाओं के लिए एक बेहतर विकल्प : SSC CGL या फिर Bank PO?
पोस्टिंग: महिलाओं की पोस्टिंग आमतौर पर उनके निवास स्थान पर होती है और केंद्र सरकार के कार्यालयों की उपस्थिति के कारण लगभग हर जगह और देश के हर कोने में घर के पास पोस्टिंग आसानी से हो जाती है।
कोई आवेदन शुल्क नहीं: भारत सरकार द्वारा महिला उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता है l
वेतन और लाभ: पदों से जुड़ा वेतन और लाभ समाज में एक महिला को स्वतंत्र बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त हैं। यह समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम है।
करियर विकास: अधिकांश पद भविष्य में अच्छे करियर विकास के अवसर प्रदान करते हैं और यह एक महिला को सामाजिक स्थिति के साथ समाज में खुद के लिए जगह बनाने का मौका देता है। Strategy for SSC CGL exam
महिला उम्मीदवारों के लिए SSC CGL में कौन सा पद सर्वश्रेष्ठ है?
आयु में छूट: SSC अधिसूचना के अनुसार, महिलाओं को SSC परीक्षा में कई बार दाखिल होने के लिए छूट दी जाती है। संबंधित विवरण देखें: -
श्रेणी का विवरण |
आयु में छूट |
विधवा / तलाकशुदा महिलाएं / जिन महिलाओं को न्यायिक रूप से अलग कर दिया गया है और जिन्होंने पुनर्विवाह नहीं किया है (अनारक्षित / सामान्य) |
35 साल की उम्र तक |
विधवा / तलाकशुदा महिलाएं / जिन महिलाओं को न्यायिक रूप से अलग कर दिया गया है और वे दोबारा शादी नहीं कर रही हैं (ओबीसी) |
38 साल की उम्र तक |
विधवा / तलाकशुदा महिलाएं / जिन महिलाओं को न्यायिक रूप से अलग कर दिया गया है और वे दोबारा शादी नहीं कर रही हैं (एस सी/ एस टी) |
40 साल की उम्र तक |
सामान्य वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए SSC की भर्ती के लिए कोई आरक्षण लाभ नहीं है क्योंकि आरक्षण एससी, एसटी, और ओबीसी परिक्षार्थियों के लिए ही है। इसलिए, महिला उम्मीदवारों को अपने पुरुष समकक्षों के साथ लड़ाई लड़नी होती है ताकि उन्हें प्रतिष्ठित केंद्रीय सरकार की नौकरी मिल सके।
क्या SSC CGL को बैंक पीओ से अधिक महत्वता देनी चाहिए- क्यों
शुभकामनायें!