DSSSB Jail Warder Admit Card 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने 10 जून से 22 जून, 2024 तक आयोजित होने वाली जेल वार्डर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं । जिन उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया है, वे DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से जेल वार्डर, तकनीकी सहायक और जूनियर रेडियोथेरेपी तकनीशियन पदों सहित अन्य पद भरे जाएंगे।
इन पदों के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उस पर दिए गए विवरण जैसे परीक्षा की तारीख, समय, स्थान और परीक्षा के निर्देश को ध्यान से देखें।
DSSSB Warder Admit Card 2024 Download Link
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने आधिकारिक साइट www.dsssb.delhi.gov.in पर DSSSB जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2024 उपलब्ध है। आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
| इस लिंक पर क्लिक करें | |
| यहां क्लिक करें |
DSSSB Jail Warder Admit Card 2024: जेल वार्डन परीक्षा एडमिट कार्ड हाइलाइट्स
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली कारागार विभाग में जेल वार्डर सहित कुल 333 रिक्तियों के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा कर दी है। DSSSB वार्डर परीक्षा 10 जून से 22 जून 2024 तक होने वाली है। सभी आवेदक एडमिट कार्ड से संबंधित नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| संगठन का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) |
| पद का नाम | वार्डर, तकनीकी सहायक, जूनियर रेडियोथेरेपी तकनीशियन और अन्य पद |
| रिक्त पद | 333 |
| वर्ग | एडमिट कार्ड |
| एडमिट कार्ड की स्थिति | रिलीज |
| डीएसएसएसबी वार्डर परीक्षा तिथि | 10 जून से 22 जून 2024 तक |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
DSSSB जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने का तरीका यहां बताया गया है:
- DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: dsssb.delhi.gov.in
- DSSSB जेल वार्डर एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए अधिसूचना लिंक देखें।
- लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- विवरण सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- एडमिट कार्ड की एक प्रति प्रिंट करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation