DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी में 911 पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
DSSSB Recruitment 2026: डीएसएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लीगल असिस्टेंट, एई सिविल और जेई सिविल सहित अन्य पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके लिए कुल 911 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in. पर लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) ग्रेड-II (जीएनसीटीडीएसएस) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 911 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से से पहले डीएसएसएसबी की भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है।
डीएसएसएसबी में निहित 911 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगे, जिसकी अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 है। इस तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदव रद्द कर दिए जाएंगे।
DSSSB Notification 2026 PDF डाउनलोड करने का तरीका
डीएसएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लीगल असिस्टेंट, एई सिविल और जेई सिविल सहित अन्य पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन पीडीएफ के रूप में उपलब्ध है। आप इस नीचे दी गए लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।
| डीएसएसएसबी नोटिफिकेशन 2026 पीडीएफ |
DSSSB Bharti 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
डीएसएसएसबी में निहित 911 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) |
| पद का नाम | लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर और सेक्शन ऑफिसर सहित अन्य पद |
| रिक्त पदों की संख्या | 911 |
| आवेदन करने की तिथि | 24 फरवरी 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 25 मार्च 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 01 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in. |
DSSSB Recruitment 2026 Eligibility Criteria
डीएसएसएसबी में निहित लीगल असिस्टेंट, एई सिविल और जेई सिविल सहित अन्य पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है। इससे संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर टेबल में निहित डीएसएसएसबी नोटिफिकेशन 2026 की पीडीएफ देख सकते हैं।
DSSSB Notification 2026 रिक्त पदों की डिटेल्स
डीएसएसएसबी में 911 पदों की चयन प्रक्रिया में टियर 1, टियर 2, स्किल टेस्ट/एंडयूरेंस टेस्ट/ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल एग्जाम आदि शामिल है। बाकी उम्मीदवार पद और पदों की संख्या के लिए नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| लीगल असिस्टेंट | 10 |
| असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) | 33 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 281 |
| ग्रेड-II (जीएनसीटीडीएसएस) | 576 |
| असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | 11 |
DSSSB Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले डीएसएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसमें बेसिक डिटेल्स के साथ एजुकेशन से जुड़ी जानकारी फीड करें।
-
लॉग इन करने के बाद एजुकेशन से जुड़े दस्तावेज सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।
DSSSB Bharti 2026 के लिए आवेदन फीस
डीएसएसएसबी नोटिफिकेशन 2026 में निहित पदों के लिए आवेदन शुल्क 100 रूपये हैं। महिला, SC/ST, PwBD और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें: Supreme Court Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट एडिटर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.