Supreme Court Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट एडिटर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

Last Updated: Feb 23, 2026, 17:54 IST

Supreme Court Recruitment 2026: सुप्रीम कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असिस्टेेंट सहित महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

Supreme Court Recruitment 2026
Supreme Court Recruitment 2026

Supreme Court Recruitment 2026: देश की सबसे बड़ी कोर्ट यानि सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SC) ने विज्ञापन संख्या F.6/RC-2025 के तहत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर असिस्टेंट एडिटर,  असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर कोर्ट असिस्टेंट, और असिस्टेंट लाइब्रेरियन पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत कुुल 22 रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 मार्च 2026 है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीवार सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Supreme Court Recruitment 2026 ऑनलाइन ऑवेदन करने का डायरेक्ट लिंक

सुप्रीम कोर्ट ने असिस्टेंट एडिटर सहित अन्य महत्वूपूर्ण पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 आवेदन लिंक 

क्लिक करें

Supreme Court Recruitment 2026 हाइलाइट्स 

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में असिस्टेंट एडिटर सहित निकली पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद भर्ती से संबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है। बाकी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (SC) 

पद का नाम 

असिस्टेंट एडिटर सहित अन्य पद 

रिक्त पदों की संख्या 

22 

भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 

जारी

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि

23 फरवरी 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

08 मार्च 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

sci.gov.in

Supreme Court Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

सुप्रीम कोर्ट में असिस्टेंट एडिटर सहित अन्य पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार उम्मीदवारों के पास पदों के अनुसार ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए अनुभव भी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आप ऊपर टेबल में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देख सकते हैं। 

Supreme Court Notification 2026 के अनुसार चयन प्रक्रिया 

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर असिस्टेेंट सहित महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों की चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में कंप्यूटर टेस्ट होगा और तीसरे चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। सलेक्शन इन तीनों के आधार पर किया जाएगा। 

Supreme Court Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें? 

  • सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।   

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। इसमें बेसिक डिटेल्स के साथ एजुकेशन से जुड़ी जानकारी फीड करें।  

  • लॉग इन करने के बाद एजुकेशन से जुड़े दस्तावेज सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।

Supreme Court Recruitment 2026 की आयु सीमा 

सुप्रीम कोर्ट मेंअसिस्टेेंट सहित महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 30 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है। इन पदों के अंतर्गत सामान्य और ओबीसी के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, SC/ST, एक्स सर्विसमैन/फ्रीडम फाइटर डिपेंडेंट को 750 रूपये ऑनलाइन आवेदन फीस देनी होगी। 

ये भी पढ़ें: UPSC CAPF Notification 2026: यूपीएससी सीएपीएफ के पदों की भर्ता का नोटिफिकेशन जारी 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 23, 2026, 17:54 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News