UPSC CAPF Notification 2026: यूपीएससी सीएपीएफ के पदों की भर्ता का नोटिफिकेशन जारी, upsconline.nic.in लिंक से करें आवेदन
UPSC CAPF Notification 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएपीएफ के 349 रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च तक कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UPSC CAPF Notification 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर यूपीएससी सीएपीएफ नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत सीएपीएफ के कुल 349 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स सहित बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, और एसएसबी में असिस्टेंट कमांडर (ग्रुप-ए) के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 12 मार्च तक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इन पदों की परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों को एक बार यूपीएससी की वेबसाइट पर मौजूद यूपीएससी सीएपीएफ विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र उम्मीदवार के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
UPSC CAPF Notification 2026 हाइलाइट्स
यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीएपीएफ के 349 रिक्त पदों की भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इससे संबंधित जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| विज्ञापन संख्या | 08/2026 सीपीएफ |
| पद का नाम | असिस्टेंट कमांडर (ग्रुप-ए) |
| रिक्त पदों की संख्या | 349 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 20 फरवरी 2026 |
| यूपीएससी सीएपीएफ नोटिफिकेशन 2026 | |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 12 मार्च 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | upsc.gov.in |
Check: CG Mandi Nirikshak Vacancy 2026
UPSC CAPF Notification 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
जो उम्मीदवार यूपीएससी में सीएपीएफ में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए नीचे टेबल में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है।
| यूपीएससी सीएपीएफ के लिए आवेदन करने का लिंक |
UPSC CAPF Recruitment 2026 Eligibility Criteria
यूपीएससी सीएपीएफ नोटिफिकेशन 2026 के अनुसार, उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से बैचलर की डिग्री या ग्रेजुएशन होनी चाहिए। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष के पेपर देने वाले उम्मीदवार भी सीएपीएफ पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें एप्लिकेशन फॉर्म के साथ ग्रेजुएशन के फाइनल एग्जाम की मार्कशीट जमा करनी होगी।
UPSC CAPF Recruitment 2026 Age Limit
यूपीएससी में निहित सीएपीएफ पदों के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगी। इसके लिए आप ऊपर टेबल में यूपीएससी सीएपीएफ विस्तृत नोटिफिकेशन 2026 की पीडीएफ देख सकते हैं।
UPSC CAPF Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
-
रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
-
लॉग इन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरना शुरू करें। इसमें पर्सनल और एजुकेशन से जुड़े डिटेल्स भरेंं।
-
एजेकुशन डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फीस भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें।
UPSC CAPF Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया
यूपीएससी में सीएपीएफ पदों के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी। दूसरे चरण में फिजिकल/मेेडिकल टेस्ट होगा और तीसरे चरण में इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: हरियाणा की बेटी बनीं IAS, जिद और मेहनत से UPSC में हासिल की दूसरी रैंक
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.