हरियाणा की बेटी बनीं IAS, जिद और मेहनत से UPSC में हासिल की दूसरी रैंक

Last Updated: Feb 23, 2026, 11:56 IST

भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा को पास करना इतना आसान नहीं होता। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस एग्जाम में बैठते हैं, लेकिन चंद ही सफल हो पाते हैं। इसके लिए सही दिशा और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। हरियाणा की रहने वाली हर्षिता गोयल ने कड़ी मेहनत के जीत के जज्बे के बूते IAS बन इतिहास रच दिया है। 

Harshita Goyal IAS Story
Harshita Goyal IAS Story

Harshita Goyal  IAS Story: हर्षिता का जन्म हरियाणा के हिसार में हुआ था, लेकिन बाद में उनका परिवार गुजरात के वडोदरा में शिफ्ट हो गया था। उनके पिता एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। वहीं उनकी मां का निधन हो चुका था। हर्षिता को पापा ने ही पाल-पोसकर बड़ा किया। 

हर्षिता CA में ले चुकी है डिग्री 

अगर हम हर्षिता की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) में डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा वह महाराज सयाजीराव यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई भी पूरी कर चुकी है। इसके बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गई। 

हर्षिता 2 बार सिविल सेवा की परीक्षा में हुई असफल  

हर्षिता ने जब पहली बार भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा दी, तो वह सफल नहीं हो पाई। पर उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं और आगे बढ़ती रहीं। दूसरी बार फिर हर्षिता ने यूपीएससी का एग्जाम दिया। वह फिर से असफल रही। इस बार भी उन्होंने अपनी हिम्मत को टूटने नहीं दिया। 

साल 2024 में हर्षिता बनीं IAS 

साल 2024 में हर्षिता ने अपना UPSC का तीसरा अटेंप्ट दिया और वह इस बार रैंक 2 के साथ IAS बन गई। उन्होंने अहमदाबाद स्थित बिलीफ फाउंडेशन के साथ मिलकर थैलेसीमिया और कैंसर से पीड़ित बच्चों के लिए काम भी किया है। उन्हें गुजरात कैडर अलॉट किया गया है। 

ये भी पढ़ें: दो बार असफलताओं के बाद भी नहीं मानी हार, तीसरे प्रयास में 12वीं रैंक के साथ बनीं IAS

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 23, 2026, 11:56 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News