NCERT का पूरा नाम और काम क्या है? आसान शब्दों में जानें

Last Updated: Mar 3, 2026, 14:48 IST

NCERT इसके बारे में अधिकतर लोग जानते ही होंगे, जिसकी किताबें हम पढ़कर बड़े हुए हैं, जिसकी किताबें हमने 10वीं से लेकर 12वीं तक जरूर पढ़ी होंगी। इसकी किताबें नॉलेज और प्रतियोगिता के हिसाब से काफी अच्छी मानी जाती है। आज हम आपको NCERT की फुल फॉर्म और इसके काम के बारे में विस्तार से बताएंगे।  

NCERT Full Name
NCERT Full Name

अगर हम NCERT के बारे में बात करें, तो यह शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन है, जो भारतीय शिक्षा क्षेत्र में किताबों, रिसर्च और शैक्षिक मटेरियल को पब्लिश करने का काम करती है। इसके अलावा यह टीचर और शैक्षिक नीति बनाने वाले को रिसर्च करने का प्लेटफॉर्म भी प्रदान करती है। 

साल 1961 में हुई NCERT की स्थापना  

देश की स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा साल 1961 NCERT की स्थापना की गई थी। NCERT से पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में शिक्षा में सुधार करने के  लिए अलग-अलग नीतियां बनाई जाती था और जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता था। हालांकि, इसके बाद एक केंद्रीकृत संस्था बनाने की आवश्यकता पड़ी। 

NCERT का मुख्यालय कहां है? 

NCERT का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है और इसके क्षेत्रीय कार्यालय देश में अलग-अलग जगहों पर मौजूद है। इसके साथ कई मान्यता प्राप्त संस्थान भी जुड़े हुए हैं। इनमें राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (NIEPA), केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (CIET) और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE)आदि शामिल हैं।

NCERT स्थापित करने का उद्देश्य 

NCERT की स्थापना इसलिए की गई थी, ताकि देश का अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकें। टीचर और शिक्षा नीति निर्माणकर्ताओं को उनकी नॉलेज और स्किल के आधार पर रिसर्च के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जा सकें। शिक्षा मंत्रालय को स्कूली शिक्षा से जुड़े मामलों के बारे में अवगत कराया जा सकें। 

डॉ. दिनेश प्रसाद है NCERT के निदेशक 

NCERT के निदेशक का नाम डॉ. दिनेश प्रसाद सकलानी है।  यह सॉल्यूशन, बुक्स, सिलेबस, प्रशन पत्र, एक्सेम्पलर्स, मॉडल प्रश्न पत्र, ऑनलाइन नॉट्स, नॉन प्रिंट मटेरियल, और ई-बुक्स उपलब्ध कराती है। ई-बुक्स आपको दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, मिजोरम, और मणिपुर आदि राज्य से मिल सकती है। 

NCERT की फुल फॉर्म 

NCERT की फुल फॉर्म National Council of Educational Research and Training है, जिसे हिंदी में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद कहा जाता है। आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि NCERT की किताबें सीबीएसई सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बोर्ड के लिए काफी जरूरी मानी जाती है। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Mar 2, 2026, 12:59 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News