UGC की फुल फॉर्म क्या है और यह क्या काम करता है?आसान भाषा में जानें
UGC Full Form: आपने कहीं न कहीं UGC का नाम जरूर सुना होगा। जब UGC ने समता से संबंधित नया कानून आया था, तब UGC काफी चर्चा में बना रहा। आज हम आपको इस लेख में UGC की फुल फॉर्म के बारे में बताएंगे और इसका क्या काम है? यह भी बताएंगे।
UGC Full Form: यूजीसी भारत सरकार के अधीन एक संस्था है। यह यूनिवर्सिटी को मान्यता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक सहायता देती है। इसका हेड ऑफिस नई दिल्ली में स्थित है, जिसके रीजनल ऑफिस पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी और बेंगलुरु में स्थित है।
साल 1956 में हुई यूजीसी की स्थापना
यूजीसी की स्थापना साल 1956 में बने एक अधिनियम के तहत की गई थी। इसे बनाने की आवश्यकता इसलिए हुई ताकि भारत में उच्च शिक्षा को कंट्रोल और बेहतर बनाया जा सकें क्योंकि भारत की आजादी के बाद शिक्षा की कोई मजबूत संस्था नहीं थी।
यूजीसी के वर्तमान चेयरमैन
अगर हम यूजीसी के वर्तमान चेयरमैन या अध्यक्ष की बात करें, तो उनका नाम विनीत जोशी हैं, जिन्हें अप्रैल 2025 में प्रोफेसर एम. जगदीश कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। विनीत जोशी मणिपुर के मुख्य सचिव रह चुके हैं।
यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों की लिस्ट
यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त भारतीय विश्वविद्यालयों की लिस्ट में 1,100 से अधिक विश्वविद्यालय शामिल हैं। इनमें मुख्य रूप से केंद्रीय (57), राज्य (479+), डीम्ड (124+), और प्राइवेट (455+) विश्वविद्यालय शामिल हैं। हमने यह डाटा अक्टूबर 2025 से लिया है।
UGC की फुल फॉर्म
UGC की फुल फॉर्म University Grants Commission है। इसे हिंदी में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नाम से भी जाना जाता है। इसे उच्च शिक्षा शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है, जिसका गठन 28 दिसंबर 1953 को तत्कालीन शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद ने औपचारिक तौर पर किया था।
यूजीसी का क्या काम है?
यूजीसी का काम होता है कि वह यूनिवर्सिटी को मान्यता देने का काम करता है। केंद्र और राज्य सरकार की यूनिवर्सिटी को फंड देने का काम करता है। शिक्षा से जुड़े मापदंड को तय करता है। कॉलेज और विश्वविद्यालय की पढ़ाई की क्वालिटी को मेंटेन करने का काम भी करता है।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.