GATE Result 2025 OUT: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने आज, 19 मार्च 2025 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2025) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in और goaps.iitr.ac.in पर लॉगिन करके अपना स्कोर चेक कर सकते हैं और स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
GATE 2025 Result Direct Link (Active)
उम्मीदवार IIT रुड़की की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitr.ac.in और goaps.iitr.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोर देखने के लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करने होंगे।
| GATE 2025 Result | 
कैसे चेक करें GATE 2025 का रिजल्ट?
अगर आपने GATE 2025 परीक्षा दी है और अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- GATE 2025 की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
- "GATE 2025 Result" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Enrollment ID या Email Address और पासवर्ड दर्ज करें।
- दिए गए कैप्चा को हल करें और "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपका GATE 2025 का स्कोर स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर रख लें।
इस साल GATE परीक्षा का आयोजन 1 से 16 फरवरी 2025 को किया गया था। 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। GATE का स्कोर M.Tech, PhD में एडमिशन और PSU में भर्ती के लिए महत्वपूर्ण होता है।
GATE स्कोर की वैधता
- GATE स्कोर तीन साल तक वैध रहेगा।
- यह विभिन्न IITs, NITs और अन्य संस्थानों में M.Tech और PhD में प्रवेश के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
- कई सरकारी और निजी क्षेत्र की कंपनियां (PSUs) GATE स्कोर के आधार पर भर्ती करती हैं।
GATE में पास होना प्रवेश, छात्रवृत्ति या नौकरी की सुनिश्चित गारंटी नहीं देता। किसी भी संस्थान में प्रवेश पूरी तरह से उस संस्थान के शैक्षणिक योग्यता मानदंडों पर निर्भर करता है। इसी तरह, GATE योग्यता सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSU) में नौकरी मिलने की गारंटी नहीं देती।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation