This is an archived article last updated on May 15, 2025. The information may be outdated.

HBSE 10th Result 2025: BSEH Haryana Board 10वीं का रिजल्ट bseh.org.in पर, ये रहा Direct Link

Last Updated: May 15, 2025, 12:48 IST

HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड (BSEH) आज कक्षा 10वीं का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी करेगा। परिणाम जारी होते ही छात्र अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

HBSE 10th Result 2025 Haryana Board
HBSE 10th Result 2025 Haryana Board

HBSE 10th Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी की ओर से कक्षा 10वीं का परिणाम 15 मई 2025 को घोषित किया जाएगा। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं, जिनकी शुरुआत हिंदी विषय से हुई थी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक निर्धारित था। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए वे रोल नंबर या जन्मतिथि दर्ज कर के आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां देखें: HBSE 12th Result 2025

Haryana Board 10th Result 2025 Latest Update:-

HBSE10th result 2025: एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025: रिजल्ट घोषित होने के बाद री-चेकिंग के लिए कैसे तैयारी करें
यदि किसी विषय में अंक अपेक्षा से काफी कम हैं, तो री-चेकिंग के लिए आवेदन करने का विकल्प है। अपने शिक्षकों के साथ अपने प्रदर्शन पर पहले से चर्चा करना और प्रत्येक विषय में अपने अपेक्षित अंकों का अनुमान लगाना एक अच्छा विचार है। यह आपको परिणाम घोषित होने के बाद री-चेकिंग की आवश्यकता होने पर त्वरित और सूचित निर्णय लेने में मदद करेगा।

Update 12:47 pm (15 May 2025)

bseh.org.in. 2025: 2025 में परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या
इस साल, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में लगभग 2.9 लाख छात्र शामिल हुए। परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च, 2025 के बीच राज्य के विभिन्न केंद्रों पर दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गईं।

Update 12:25 pm (15 May 2025)

Haryana Board 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड जल्द ही 10वीं कक्षा की रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने एडमिट कार्ड और रोल नंबर के साथ तैयार हो जाए। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in. पर विजिट करना होगा।

Update 12:02 pm (15 May 2025)

Haryana Board 10th Result 2025 Kab Aayega: एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?

हरियाणा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2025 के बीच आयोजित की थीं। अब छात्रों और अभिभावकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि HBSE 10वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा? रिपोर्ट्स के मुताबिक, कक्षा 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किए जाने के बाद, कक्षा 10वीं का रिजल्ट 15 मई 2025 को जारी किया जाएगा।

bseh.org.in Result 2025: Haryana Board 10वीं रिजल्ट 2025 हाइलाइट्स

हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए यह अनिवार्य है कि वे प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करें। परीक्षा में सफल होने के लिए न केवल नियमित उपस्थिति आवश्यक है, बल्कि सभी विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक हासिल करना भी जरूरी होता है। रिजल्ट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

बोर्ड का नाम

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)

परीक्षा का नाम

हरियाणा बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2025

परीक्षा तिथि

फरवरी-मार्च 2025

शैक्षणिक सत्र

2024-25

रिजल्ट तिथि

15 मई 2025 

आधिकारिक वेबसाइट

bseh.org.in

HBSE 10th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "HBSE 10th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद "Submit" या "View Result" बटन पर क्लिक करें।
  • फिर स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा। इसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

Haryana Board 10th Result 2025: Marksheet में क्या-क्या जानकारी होती है?

हरियाणा बोर्ड 10वीं की मार्कशीट में छात्र से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां उल्लिखित होती हैं। यह दस्तावेज़ आगे की पढ़ाई और दस्तावेज़ी कामों में अहम होता है। नीचे बताया गया है कि इसमें कौन-कौन सी जानकारी होती है

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • माता-पिता के नाम
  • स्कूल का नाम और कोड
  • परीक्षा का नाम (कक्षा 10, वर्ष 2025)
  • सभी विषयों के नाम और कोड
  • हर विषय में प्राप्त अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल अलग-अलग)
  • कुल अंक और अधिकतम अंक
  • प्रतिशत
  • ग्रेड (अगर लागू हो)
  • पास/फेल की स्थिति
  • रिजल्ट जारी होने की तारीख
  • बोर्ड की मुहर और हस्ताक्षर
Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 15, 2025, 12:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News