HBSE 12th Result Dates 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की ओर से कक्षा 12वीं का रिजल्ट जल्द घोषित किया जा सकता है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपने रिजल्ट से जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025, मई के दूसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद है। दरअसल, हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। जिसके बाद छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। आगे लेख में पढ़ें पिछले दो सालों में कब - कब रिजल्ट जारी किया जा चुका है।
HBSE 12th Result Dates 2025: जरूर तिथियां
पिछले साल, हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल, 2024 को घोषित किया गया था। नीचे टेबल में हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं, 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी भी देखें
बोर्ड | विवरण |
HBSE कक्षा 12वीं एग्जाम डेट 2025 | 27 फरवरी से 29 मार्च 2025 |
HBSE कक्षा 12वीं भिवानी बोर्ड रिजल्ट डेट 2025 | (संभावित ) मई 2025 के दूसरे सप्ताह |
HBSE कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 | जुलाई 2025 |
HBSE कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट डेट 2025 | अगस्त 2025 |
HBSE 12th Result Dates 2024: पिछले साल इंटर का रिजल्ट कब आया था?
पिछले साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2024 के घोषणा का समय और डेट नीचे टेबल में दी गई है:
बोर्ड एग्जाम | डेट और समय |
एचबीएसई 12वीं परिणाम 2024 तिथि | 30 अप्रैल, 2024 |
एचबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 का समय | सुबह 11:30 बजे |
HBSE 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक: स्कोर चेक करने के लिए वेबसाइट्स
छात्र HBSE कक्षा 12वीं का स्कोर नीचे दिए गए पोर्टल लिंक पर भी देख सकते हैं:
- bseh.org.in
HBSE Exam Date 2025: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
HBSE बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1 छात्र हरियाणा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
स्टेप 2 होमपेज पर, "Haryana Board Class 12 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 नया पेज ओपन होगा ।
स्टेप 4 अपनी जरूरी डिटेल्स डालकर सब्मिट करें।
स्टेप 5 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 6 अपना रिजल्ट चेक करें, और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation