HP PAT Result 2026 Announced: हिमाचल पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी, hptechboard.com से करें PDF डाउनलोड

Last Updated: Jun 16, 2026, 12:06 IST

HPTSB 2026 द्वारा HP PAT 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट hptechboard.com पर जारी कर दिए गए हैं। छात्र स्कोरकार्ड की PDF को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए यहां से जानें आसान स्टेप्स। साथ ही, पास होने वाले छात्र डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में एंट्री के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एलिजिबल होंगे।

HP PAT Result 2026 Announced: हिमाचल पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी, hptechboard.com से करें PDF डाउनलोड
HP PAT Result 2026 Announced: हिमाचल पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी, hptechboard.com से करें PDF डाउनलोड

HP PAT Result 2026: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HPTSB), ने हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (HP PAT 2026) का रिजल्ट 15 जून 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर छात्रों के लिए जारी कर दिया गया है।

छात्रों का यह एंट्रेंस एग्जाम 7 जून 2026 को आयोजित किया गया था, जिन भी छात्रों ने इस एग्जाम में भाग लिया था, वह अब अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट hptechboard.com पर विजिट कर सकते हैं।  

HP PAT 2026 के रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। HPTSB बोर्ड किसी भी छात्र को ईमेल या डाक के माध्यम से रिजल्ट को नहीं भेजते हैं।  साथ ही, इस एंट्रेंस एग्जाम में पास हुए छात्र अपने आप HP PAT की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एलिजिबल होंगे।    

HP PAT Result 2026: एग्जाम डेट्स और इंपोर्टेंट डिटेल्स 

HP PAT Result 2026 से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डिटेल्स और डेट्स जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। इस टेबल में ऑफिशियल वेबसाइट के साथ रिजल्ट की जानकारी दी गई है। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डिटेल्स

एग्जाम का नाम

हिमाचल प्रदेश पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (HP PAT 2026)

आयोजक संस्था

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HPTSB), धर्मशाला

एग्जाम डेट 

7 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे)

रिजल्ट जारी होने की डेट 

15 जून 2026

रिजल्ट का प्रारूप

ऑनलाइन (मेरिट लिस्ट PDF)

ऑफिशियल वेबसाइट

hptechboard.com

HP PAT 2026 रिजल्ट PDF का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

बिना किसी क्रेडेंशियल के देखें रिजल्ट

इस बार बोर्ड ने छात्रों की सहूलियत के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। HP PAT 2026 का रिजल्ट एक मेरिट लिस्ट PDF के रूप में जारी किया गया है। इसका मतलब है कि छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए किसी भी लॉगिन आईडी, पासवर्ड या रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता नहीं है। छात्र डायरेक्ट PDF को डाउनलोड करके अपने नाम या रोल नंबर के माध्यम से देख सकते हैं।  

HP PAT 2026 स्कोरकार्ड PDF कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र HP PAT 2026 स्कोरकार्ड की PDF को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। यहां देखें:- 

  1. हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hptechboard.com पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर आपको ‘HP PAT 2026 Result / Merit List PDF’ के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  3. लिंक पर क्लिक करते ही पूरी मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी।
  4. अपने कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर या नाम फिल करके अपना रिजल्ट चेक करें।
  5. भविष्य में काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया के लिए इस PDF को डाउनलोड कर लें और इसका 2-3 प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

काउंसलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण ट्रेंड्स और टिप्स:

1. मार्क्स और चॉइस फिलिंग: 

काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, छात्रों को अपनी कक्षा 10वीं के मार्क्स अपडेट करने होंगे और अपनी पसंद के कॉलेज व कोर्सेज को चुनना होगा।

2. सीट अलॉटमेंट: 

सीटों का अलॉटेट लिस्ट पूरी तरह से छात्र की HP PAT रैंक, भरी गई प्राथमिकताओं और कैटेगरी के आधार पर किया जाएगा।

3. जरूरी दस्तावेज तैयार रखें: 

काउंसलिंग शुरू होने से पहले अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, HP PAT स्कोरकार्ड, कैरेक्टर सर्टिफिकेट, बोनाफाइड हिमाचली सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र (तैयार रखें ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 16, 2026, 12:06 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News