This is an archived article last updated on May 25, 2023. The information may be outdated.

HP Board 10th Toppers List 2023 (OUT): मानवी बनी HPBOSE 10वीं की टॉपर, पास परसेंटेज, डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट यहां देखें

Last Updated: May 25, 2023, 15:41 IST

HP Board 10th Toppers List 2023: HPBOSE कक्षा 10वीं का परिणाम टॉपर्स की लिस्ट के साथ घोषित कर दिया गया है. छात्र टॉपर्स की लिस्ट hpbose.org पर देख सकते हैं. एचपी बोर्ड 10वीं के टॉपर्स के नाम और पास प्रतिशत यहां देखें.

HPBOSE 10 वीं के टॉपर्स के नाम, पास परसेंटेज, डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट यहां देखें
HPBOSE 10 वीं के टॉपर्स के नाम, पास परसेंटेज, डिस्ट्रिक्ट वाइज लिस्ट यहां देखें

HP Board 10th Topper List 2023 (OUT): हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) ने आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस वर्ष, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.7 % दर्ज किया गया है. छात्र अपना रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं. मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उन्हें लॉगिन विंडो में अपने कक्षा 10वीं के रोल नंबर का उपयोग करना होगा.

Check HP 10th Result 2023 – Declared (Result Available Here)

एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट हाइलाइट्स:

  • मानवी ने किया टॉप: कुल्लू जिले के स्नॉवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा मानवी ने 99.14 प्रतिशत (694) अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. हमीरपुर जिले के सीनियर सेकेंडरी स्कूल चूबतरा की छात्रा दीक्षा कथयाल ने 99 प्रतिशत (693) अंक लेकर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है. 
रैंक स्टूडेंट्स का नाम अंक पास परसेंटेज
1 मानवी 694 99.14
2 दीक्षा कथयाल 693 99 
3 अक्षित शर्मा और आकर्षक ठाकुर

692 98.86
  • सरकारी स्कूलों के 3 लड़के और 19 लड़कियां मेरिट लिस्ट में हैं. वहीं निजी स्कूलों के 15 लड़के 42 लड़कियां ने मेरिट लिस्ट में शामिल है.
  • हिमाचल बोर्ड 10वीं में हमीरपुर का 96.3 फीसदी सबसे बढ़िया परीक्षा परिणाम रहा है. इस बार के रिजल्ट में ओवरऑल 2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई.
  • पिछले साल का पास प्रतिशत 87.5% रहा था. टॉप 10 में 67 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षा में 90 हजार से अधिक छात्र शामिल हुए, जिनमें से 78573 पास हुए, 9571 फेल हुए और 1409 को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना पड़ा था.
  • इस साल 10वीं का परीक्षा परिणाम  89.7 % रहा है. वहीं साल 2022 में 87.5 फ़ीसदी रहा था. बता दें कि 91440 बच्चों ने परीक्षा दी थी. इसमें 81732 बच्चे पास हुये हैं और 7 हजार 534 बच्चे फेल हुए है.
  • हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 25 मई को कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा टर्म 2 का घोषित घोषित कर दिया गया. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया.
  • HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2023 लाइव अपडेट
  • HPBOSE 10th Result 2023 Live Update

कक्षा 10वीं हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रेक्टिकल और थ्योरी परीक्षा में अलग-अलग न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे. इस साल, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षा आयोजित की थी. इससे पहले, बोर्ड ने 90,896 छात्रों के लिए 2 जनवरी को एचपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 टर्म 1 की घोषणा की थी.

HPBOSE Class 10th Topper List 2023: हिमाचल बोर्ड दसवीं के टॉपर्स?

बोर्ड ने 10वीं के टॉपर्स के नाम के साथ पास पर्सेंटेज और रिजल्ट की भी घोषणा की है. हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में शीर्ष स्थान किसने हासिल किया है, यह जानने के लिए छात्र नीचे दी गयी टेबल देख सकते हैं:

एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2023 स्टैट्स:

यहां, छात्र रिजल्ट के स्टैट्स देख सकते हैं जिसमें उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या, उत्तीर्ण, कुल उत्तीर्ण प्रतिशत आदि शामिल है.

लिस्ट 

स्टैट्स 

परीक्षा में शामिल कुल छात्र 

91440

पास स्टूडेंट्स 

81732

फेल स्टूडेंट्स 

7 534

कुल पास परसेंटेज 

89.7 %

एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं के टॉपर्स लिस्ट 2022:

वर्ष 2022 में प्रियंका और देवांगी शर्मा ने 99% अंक लाकर पहली रैंक हासिल की. आदित्य सांख्यन ने 98.86% अंक प्राप्त किए और दूसरी रैंक हासिल की. छात्र कक्षा 10वीं के टॉपर्स के नाम और अंक जानने के लिए नीचे दी गयी टेबल देख सकते है- 

रैंक 

छात्र का नाम 

पास परसेंटेज 

अंक 

1

प्रियंका 

99%

693

1

देवांगी शर्मा

99%

693

2

आदित्य सांख्यान

98.86%

692

3

अंशुल ठाकुर

98.71%

691

3

सिया ठाकुर

98.71%

691

4

अनुष्का राणा

98.57%

690

5

दीक्षित

98.43%

689

इसे भी पढ़ें:

UBSE Result 2023: Uttarakhand बोर्ड रिजल्ट 10वीं, 12वीं की मार्कशीट इन तरीकों से करें डाउनलोड

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 25, 2023, 15:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News