HP TET 2026 का एडमिट कार्ड hpbose.org पर जारी, PDF करें Download

Last Updated: Jun 5, 2026, 13:13 IST

HP TET Admit Card 2026: HPBOSE ने हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP TET) के जून 2026 सेशन का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह स्पेशल एजुकेटर TET जून 2026 सेशन का एग्जाम 7 जून 2026 से शुरू होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां से पाएं Direct Link.

HP TET 2026 का एडमिट कार्ड hpbose.org पर जारी, PDF करें Download
HP TET 2026 का एडमिट कार्ड hpbose.org पर जारी, PDF करें Download

HP TET June Admit Card 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE), धर्मशाला ने जून सेशन के लिए हिमाचल प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HP TET) का एडमिट कार्ड आज 5 जून 2026, ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जारी कर दिया है। यह स्पेशल एजुकेटर TET एग्जाम में मौजूद होने वाले छात्र अब अपने एडमिट कार्ड को जल्द डाउनलोड कर लें। 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए एक बहुत इंपोर्टेंट अपडेट भी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि बिना एडमिट कार्ड के छात्र एग्जाम सेंटर या हॉल में एंट्री नहीं ले पाएंगे। प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 और कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के लिए टीचर बनने का सपना देख रहे छात्र नीचे दिए गए इस डायरेक्ट लिंक से अपने एडमिट कार्ड की PDF को डाउनलोड करें। 

HP TET 2026 के एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

HP TET 2026: स्पेशल एजुकेटर एग्जाम का पूरा शेड्यूल

स्पेशल एजुकेटर पद के लिए बोर्ड द्वारा एग्जाम 7 जून 2026 को राज्य के अलग-अलग सेंटर पर ऑफलाइन (OMR) मोड में आयोजित किए जा रहे है। साथ ही, अन्य कैटेगरी एग्जाम के एडमिट कार्ड भी जल्द जारी किए जाएंगे। यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। एग्जाम से जुड़ी डेट और टाइम इस टेबल में दी गई है।  

एग्जाम का नाम 

एग्जाम की डेट 

शिफ्ट और समय

स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से कक्षा 5)

7 जून 2026

सुबह की शिफ्ट (10:00 AM से 12:30 PM)

स्पेशल एजुकेटर (कक्षा 6 से कक्षा 12)

7 जून 2026

दोपहर की शिफ्ट (02:00 PM से 04:30 PM)

कुल प्रश्नों की संख्या / मार्क्स 

150 MCQs

150 मार्क्स (कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं)

साथ ही, अलग-अलग कैटेगरी जैसे TGT (Arts/Medical/Non-Medical), JBT और शास्त्री आदि के लिए जून सेशन के एग्जाम भी 13 जून से 21 जून 2026 तक के बीच आयोजित किए जा रहे है, जिनके एडमिट कार्ड अभी जारी नहीं किए गए है। इस सभी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से 4 दिन पहले लाइव किए जा सकते हैं। 

HP TET एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

छात्र HP TET एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। इन्हें डाउनलोड करने के लिए सभी छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।  

1. हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

2. TET-JUNE-2026 सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अपनी लॉगिन डिटेल्स फिल करें। 

4. जानकारी भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

5. HP TET स्पेशल एजुकेटर एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और A4 साइज पेपर पर इसका एक साफ प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए नियम

टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट में शामिल होने से पहले छात्र इन नियम को देखें। साथ ही, एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र इन नियमों का ध्यान में रखें।  

  • लाइफटाइम वैलिडिटी का फायदा: HP TET सर्टिफिकेट की वैलिडिटी अब लाइफटाइम होती है। इसलिए इस एग्जाम को अच्छे मार्क्स से पास करना आपके ही करियर के लिए बेहतरीन मौका बन जाएगा।
  • समय से पहले पहुंचें: बोर्ड के कड़े नियमों के अनुसार, छात्रों को एग्जाम शुरू से पहले करीब 60 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचना जरूरी होगा, ताकि बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अच्छे से हो जाएं। 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स को लेकर जाएं: एग्जाम हॉल में केवल एडमिट कार्ड ले जाना काफी नहीं होता है। आपको अपने साथ एक ऑरिजनल फोटो पहचान पत्र जैसे- आधार कार्ड, पैन कार्ड, या ड्राइविंग लाइसेंस और एक ब्लैक-ब्लू बॉलपॉइंट पेन लेकर जाना जरूरी होता है। 
  • नेगेटिव मार्किंग नहीं: बोर्ड ने इस एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी है, इसलिए छात्र अच्छे से एग्जाम दें। साथ ही, अपने टाइम का ध्यान रखें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 5, 2026, 13:13 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News