HP TET Special Educator Exam 2026: एचपी टीईटी स्पेशल परीक्षा विश्लेषण, जानें कैसा रहा पेपर और क्या था डिफिकल्टी लेवल

Last Updated: Jun 7, 2026, 12:58 IST

HP TET Special Educator Exam 2026: एचपी टीईटी की परीक्षा आज यानी 07 जून 2026 को प्राइमरी से कक्षा 5वीं और छठी से 12वीं तक राज्य के निर्धारित केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। ये परीक्षाएं 07 जून से 21 जून 2026 के बीच होंगी। हम आपको नीचे लेख में प्राइमरी से कक्षा 5वीं और छठी से 12वीं के परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

HP TET Special Educator Exam 2026
HP TET Special Educator Exam 2026

HP TET Special Educator Exam 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज यानी दिनांक 07 जून 2026 को राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं और छठी से 12वीं तक टीचर पात्रता परीक्षा (TET) 2026 की पहली शिफ्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी टाइमिंग सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक की है। इसमें बाल मनोविज्ञान और विकास, सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स और ईवीएस), अंग्रेजी साहित्य और व्याकरण, हिंदी साहित्य और व्याकरण, गणित आदि विषय से प्रश्न पूछे जा जाएंगे। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।   इसमें रीजनिंग, सोशल स्टडीज या एप्टीट्यूड से जुड़े सामान्य प्रश्न शामिल किए जा सकते हैं। 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड  द्वारा परीक्षाएं 07 जून से 21 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी, इसमें अलग-अलग विषय शामिल होंगे। प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं और कक्षा छठी से 12वीं के परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से परीक्षा के विश्लेषण और इसके कठिन लेवल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

HP TET Special Educator Exam Pattern 2026

एचपी टीईटी प्री-प्राइमरी से कक्षा 5वीं और कक्षा छठी से 12वीं के परीक्षा के पैटर्न के बारे में बात करेंं, तो यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आधारित होती है। इसमें कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 150 अंकों के ही होते हैं। इसमें प्रत्येक विषय से 30 प्रश्न आते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की है। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होती। 

HP TET Special Educator Exam 2026 Time and Shift

एचपी टीईटी स्पेशल एजुकेटर परीक्षा के चयन में कुल दो चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजित किया जाता है। दूसरे चरण में टीईटी प्रमाणपत्र जारी किया जाता है। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि यह एक पात्रता परीक्षा है। इस परीक्षा में शाामिल होने वाले उम्मीदवार टाइम और शिफ्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नीचे टेबल देख सकते हैं। 

शिफ्ट

पेपर 

परीक्षा का समय

गेट बंद होने का समय 

सुबह 

पेपर 1: बाल मनोविज्ञान और विकास, सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स और ईवीएस), अंग्रेजी साहित्य और व्याकरण, हिंदी साहित्य और व्याकरण, गणित  

सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक

सुबह 09:30 बजे

दोपहर 

पेपर 2: रीजनिंग, सोशल स्टडीज या एप्टीट्यूड से जुड़े सामान्य प्रश्न

दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.30 बजे तक

दोपहर 01:30 बजे

HP TET Special Educator Exam 2026 शिफ्ट-1  डिफिकल्ट लेवल 

एचपी टीईटी स्पेशल एजुकेटर लिखित परीक्षा पहली शिफ्ट का पेपर-1 बाल मनोविज्ञान और विकास, सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स और ईवीएस), अंग्रेजी साहित्य और व्याकरण, हिंदी साहित्य और व्याकरण, गणित सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। शुरुआती रिएक्शन से पता चलता है कि पेपर 1 का ओवरऑल लेवल मध्यम रहा। पेपर-1 का विषय-वार विश्लेषण यहां प्रदान किया गया है।

विषय 

कठिनाई स्तर 

बाल मनोविज्ञान और विकास

मध्यम 

सामान्य जागरूकता (हिमाचल प्रदेश करंट अफेयर्स और ईवीएस)

मध्यम से आसान 

अंग्रेजी साहित्य और व्याकरण

मध्यम 

हिंदी साहित्य और व्याकरण

आसान से मध्यम 

गणित

मध्यम से कठिन 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 7, 2026, 12:58 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News