HSSC CET Answer Key 2023: हरियाणा सेट परीक्षा की उत्तर कुंजी यहां से करें डाउनलोड, ये रहा रिपॉन्स शीट लिंक
HSSC CET Mains Answer Key 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर CET Mains उत्तर कुंजी 2023 जल्द जारी करेगा। HSSC CET Mains उत्तर कुंजी 2023 आधिकारिक पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगी। हरियाणा सीईटी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए बुलाया जाएगा। HSSC CET उत्तर कुंजी 2023 और प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड लिंक नीचे दिया गया है।
HSSC CET Mains Answer Key 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हरियाणा सीईटी ग्रुप सी मेन्स उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार जो HSSC CET परीक्षा 2023 में उपस्थित हुए थे वे hssc.gov.in से अपनी HSSC CET Mains उत्तर कुंजी 2023 और रिपॉन्स शीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार प्रश्न पत्र में चिह्नित उत्तरों का मिलान करके अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं।
हरियाणा सीईटी मुख्य परीक्षा का आयोजन 5-6 अगस्त 2023 तक विभिन्न कंद्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से ग्रुप सी के कुल 31529 पद भरे जाने हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इस लेख में हरियाणा CET मेन्स परीक्षा उत्तर कुंजी 2023 से संबंधित सभी जानकारी चेक कर सकते हैं।
HSSC PET Mains उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से HSSC PET Mains उत्तर कुंजी 2023 और रिपॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
| इस लिंक पर क्लिक करें |
हरियाणा सेट मेन्स आंसर की 2023 हाइलाइट
हरियाणा सीईटी मेन्स आंसर की 2023 आधिकारिक पोर्टल पर पीडीएफ प्रारूप में जारी की जाएगी। एक बार जारी होने के बाद उम्मादवारों के लिए HSSC PET Mains उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड लिंक प्रदान किया जाएगा।एचएसएससी सीईटी ग्रुप सी मेन्स लिखित परीक्षा के लिए ऑफ़लाइन माध्यम में आयोजित की गई। HSSC CET Mains उत्तर कुंजी 2023 के सभी आवश्यक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
| संगठन का नाम | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) |
| पद | ग्रुप सी |
| वैकेंसी | 31529 |
| HSSC PET Mains उत्तर कुंजी 2023 | जल्द |
| हरियाणा सीईटी मुख्य परीक्षा 2023 तिथि | 05 अगस्त 2023 (शनिवार) एवं 06 अगस्त 2023 (रविवार) |
| नौकरी करने का स्थान | हरियाणा |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.hssc.gov.in |
HSSC CET Mains Answer Key 2023 कैसे डाउनलोड करें?
हरियाणा सेट मेन्स परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट से अपनी HSSC CET Mains उत्तर कुंजी 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग HSSC) की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे HSSC CET Mains उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- हरियाणा सेट मेन्स परीक्षा आंसर की 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और अंत में उत्तरों की मिलान के लिए इसका एक प्रिंट लें।
- अगर आपत्ति हो तो उम्मीदवार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है।
उम्मीदवारों को HSSC CET Mains उत्तर कुंजी 2023 के खिलाफ आपत्तियां, यदि कोई हो, तो उठाने के लिए निश्चित समय भी दिया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रसंस्करण शुल्क (गैर-वापसी योग्य) के रूप में प्रति उत्तर कुंजी चुनौती के लिए कुछ राशि का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। यदि किसी उत्तर कुंजी को दी गई चुनौती सही पाई जाती है, तो उत्तर कुंजी को तदनुसार संशोधित किया जाएगा। संशोधित/अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.