IAF Agniveervayu Result 2026: भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट का रिजल्ट आउट, agnipathvayu.cdac.in पर देखें लिस्ट

Last Updated: Jun 7, 2026, 15:23 IST

IAF Agniveervayu Result 2026: भारतीय वायुसेना ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स के जरिए रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और PDF में अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

IAF Agniveervayu Result 2026
IAF Agniveervayu Result 2026

IAF Agniveervayu Result 2026: भारतीय वायुसेना (IAF) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर दिनांक 06 जून 2026 को अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट इनटेक 02/2026 की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा दिनांक 30 मार्च और 31 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। PDF में चयनित उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

IAF Agniveervayu Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट के रिक्त पदों के चयन में कुल तीन चरण शामिल है। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट दिनांक 06 जून 2026 को जारी किया गया। दूसरे चरण में फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा। तीसरे व अंतिम चरण में मेडिकल होगा। सलेक्शन तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट की लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दी गई टेबल के जरिए भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  

भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट रिजल्ट 2026  

  क्लिक करें 

IAF Agniveervayu Result 2026 - हाइलाइट्स 

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अग्निपथ योजना के नियमों के अनुसार 4 वर्षों के सेवाकाल के दौरान एक निश्चित कस्टमाइज्ड सैलरी पैकेज दिया जाता है। इसमें इन हैंड सैलरी 30,000 से 40,000 रुपये के बीच प्रदान की जाती है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

भारतीय वायु सेना 

परीक्षा का नाम 

अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट

इनटेक 

02/2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

06 जून 2026 

परीक्षा की तिथि 

30 मार्च और 31 मार्च 2026 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल 

ऑफिशियल वेबसाइट 

agnipathvayu.cdac.in

IAF Agniveervayu Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले भारतीय वायुसेना की ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं। 

  • IAF Agniveervayu Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • रिजल्ट में निहित जानकारी चेक करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

IAF Agniveervayu Physical Fitness Test 2026 के लिए टिप्स 

भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट पदों की भर्ती से संबंधित फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास करना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको इसके पैटर्न के बारे में पता होना चाहिए। आप नीचे टेबल में इसका संभावित परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं। 

टेस्ट

पुरुष 

महिला

समय 

दौड़ 

1.6 किमी 

1.6 किमी 

पुरुष - 7 मिनट और महिला - 8 मिनट 

पुश-अप्स 

10

05

01 मिनट

सिट-अप्स 

10

10

01 मिनट

स्क्वाट्स/उठक-बैठक

20

20

01 - 02 मिनट

दौड़ के लिए पुश-अप्स और सिट-अप्स तीनों की प्रैक्टिस हमेशा टाइमर लगाकर करें। घर पर 1.6 किमी की दौड़ने का अभ्यास करें। कोशिश करें कि 6 मिनट 30 सेकंड के अंदर-अंदर दौड़ पूरी हो जाए। पुश-अप्स अचानक से ज्यादा न लगाएं। धीरे-धीरे स्पीड और पुश-अप्स की संख्या बढ़ाएं।

IAF Agniveervayu Result 2026  में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

भारतीय वायुसेना अग्निवीरवायु नॉन-कॉम्बैटेंट पदों की भर्ती से संबंधित रिजल्ट में आप निम्निलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • परीक्षा आयोजित करने वाली भर्ती प्राधिकरण का नाम  

  • परीक्षा का नाम 

  • चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर 

  • उम्मीदवारों का नाम 

  • पिता का नाम 

  • माता का नाम 

  • उम्मीदवारों की श्रेणी कट ऑफ मार्क्स 

  • कुल शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 

  • चयन के अगले चरण के लिए निर्देश  

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 7, 2026, 15:23 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News