ICAI CA फाउंडेशन का मई 2026 का एडमिट कार्ड जारी, SSP लॉगिन का उपयोग करके icai.org से करें Admit Card Download

Last Updated: Apr 29, 2026, 11:48 IST

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन मई 2026 एगजाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र अपने SSP लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके ऑफिशियल पोर्टल eservices.icai.org से एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। यहां से जानें छात्रों के लिए क्या है निर्देश और एग्जाम की डेट।

ICAI CA Foundation Admit Card 2026 Out
ICAI CA Foundation Admit Card 2026 Out

ICAI CA Foundation Admit Card 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA फाउंडेशन मई 2026 सेशन के एग्जाम का एडमिट कार्ड ऑफिशइयल तौर पर जारी कर दिया गया है। छात्र अब अपने SSP लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके ऑफिशियल पोर्टल eservices.icai.org से अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 

CA एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसकी हार्ड कॉपी और पासपोर्ट आकार की फोटो को एग्जाम हॉल में ले जाना आवश्यक है। अगर आप भी इस एग्जाम में बैठने जा रहे हैं, तो अब समय आ गया है कि आप अपना एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें लें। 

ICAI CA Foundation Admit Card May 2026: मुख्य जानकारी

ICAI ने 28 अप्रैल, 2026 को एडमिट कार्ड पोर्टल लाइव कर दिया है। छात्र अपने SSP (Self Service Portal) लॉगिन का उपयोग करके इसे तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

एग्जाम की इंपोर्टेंट डेट्स 

ICAI CA फाउंडेशन के मई सेशन के एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट जानकारी जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट

28 अप्रैल, 2026

CA Foundation एग्जाम की शुरुआत

14 मई, 2026

एग्जाम खत्म होने की डेट

20 मई, 2026

ऑफिशियल वेबसाइट

icai.org

ICAI CA फाउंडेशन 2026 हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसान है। छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स से अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

1. ICAI के ऑफिशियल ई-सर्विसेज पोर्टल eservices.icai.org पर जाएं।

2. अपने SSP लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

3. डैशबोर्ड पर आपको "Admit Card for CA Foundation May 2026" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

4. आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा। इसमें अपना नाम, फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र को ध्यान से देख लें।

5. लास्ट में, एडमिट कार्ड को PDF के रूप में सेव करें और इसका एक स्पष्ट कलर प्रिंटआउट निकाल लें।

Exam Schedule: एग्जाम का टाइम और पेपर

CA Foundation के एग्जाम दोपहर की शिफ्ट में आयोजित किए जा रहे है। एग्जाम की सभी डेट्स जानने के लिए नीचे देखें। 

पेपर नंबर सब्जेक्ट एग्जाम डेट  टाइम 
Paper 1 Accounting 14 मई, 2026 2 PM - 5 PM
Paper 2 Business Laws 16 मई, 2026 2 PM - 5 PM
Paper 3 Quantitative Aptitude 18 मई, 2026 2 PM - 4 PM
Paper 4 Business Economics 20 मई, 2026 2 PM - 4 PM

Important Instructions: छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

एग्जाम हॉल में जाने से पहले सभी छात्र इन सभी बातों का खास ख्याल रखें:

  • अनिवार्य दस्तावेज: एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध Original ID Proof (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जाना न भूलें।
  • टाइम का ध्यान: एग्दाम सेंटर पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 से 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • कैलकुलेटर: केवल ICAI द्वारा अनुमत (Non-scientific) कैलकुलेटर ही साथ ले जाएं।
  • कोई सुधार? यदि आपके एडमिट कार्ड में फोटो या हस्ताक्षर स्पष्ट नहीं हैं, तो तुरंत ICAI के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 29, 2026, 11:48 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News