IFSCA Grade-A Admit Card 2023: ग्रेड-ए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Apr 5, 2023, 16:22 IST

IFSCA Grade-A Admit Card 2023 Out: अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) ने IFSCA ग्रेड-ए का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ifsca.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

IFSCA Grade-A Admit Card Out
IFSCA Grade-A Admit Card Out

IFSCA Grade-A Admit Card 2023 Out: अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (IFSCA) ने IFSCA ग्रेड-ए का एडमिट कार्ड आज यानी 5 अप्रैल, 2023 को जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ifsca.gov.in से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IFSCA Grade-A Admit Card पदों का विवरण

आईएफएससीए ग्रेड-ए परीक्षा 2023 के जरिए असिस्टेंट मैनेजर के कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्राधिकरण ने पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ग्रेड-ए परीक्षा के लिए हॉल टिकट अपलोड कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण / रोल नंबर और पासवर्ड / जन्म तिथि के माध्यम से IFSCA ग्रेड-ए एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। 

इस दिन होगा IFSCA Grade-A Exam

बता दें कि IFSCA ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा 2023 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी लेकर परीक्षा केंद्र पर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 IFSCA Grade-A Admit Card 2023 ऐसे करें डाउलोड

  • पहले परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट - ifsca.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर करियर विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नए टैब में एक नया पेज खुलेगा।
  • IFSCA ग्रेड A एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर, डीओबी / पासवर्ड दर्ज करें, और कैप्चा डालें।
  • अब आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर IFSCA Grade-A Admit Card 2023 सॉफ्टकॉपी दिखाई देगी। 
  • इसे डाउनलोड करके इसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

IFSCA Grade-A Admit Card डाउनलोड लिंक

उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके IFSCA एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IFSCA Grade-A Admit Card 2023 PDF Download link पर क्लिक करें

IFSCA ने पहले सहायक प्रबंधक (अधिकारी ग्रेड-ए) (सामान्य स्ट्रीम) के पद के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की थी। इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन 11/02/2023 को शुरू हुआ और 15/03/2023 को समाप्त हुआ।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण की जांच करें और सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

FAQs

  • क्या IFSCA Grade-A Admit Card 2023 जारी किया गया है?
    +
    IFSCA ग्रेड A एडमिट कार्ड 2023 05 अप्रैल 2023 को जारी किया गया है
  • क्या IFSCA Grade-A Admit Card 2023 ऑफलाइन मोड में उपलब्ध होगा?
    +
    नहीं, IFSCA ग्रेड-A एडमिट कार्ड 2023 केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा।
  • IFSCA Grade-A Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें?
    +
    आप अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना IFSCA ग्रेड A एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
  • हम IFSCA Grade A Admit Card कहां से डाउनलोड कर सकते हैं?
    +
    IFSCA ग्रेड A एडमिट कार्ड 2023 इसकी आधिकारिक वेबसाइट @https://www.ifsca.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News